नई दिल्ली: बाजरा एक साबुत अनाज है जोकि प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके साथ ही ये एक ग्लूटेन फ्री आहार है। इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया बेहचर बनी रहती है। इसके साथ ही इससे आपके डायबिटीज का स्तर भी कंट्रोल में बना रहता है। बाजरे को लोग आमतौर पर सर्दियों में रोटी बनाकर खूब खाया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने बाजरे की खिचड़ी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बाजरे की खिचड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है। इसको आप वेट लॉस के दौरान बहुत आसानी से बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं बाजरे की खिचड़ी बनाने की रेसिपी-
बाजरा खिचड़ी बनाने की सामग्री-
-डेढ़ कप बाजरा
-प्याज
-जीरा
-हरी मिर्च
-हल्दी
-लौंग
-आलू
-करी पत्ता
-लाल मिर्च पाउडर
-टमाटर
-नमक
-घी
-तेज पत्ता
-हींग
बाजरा खिचड़ी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप एक बर्तन में बाजरा को डालकर उबाल लें।
फिर आप एक कुकर में थोड़े आलू डालकर उबाल लें।
इसके बाद आप इनको ठंडा होने के लिए थोड़ी देर अलग रख दें।
फिर आप एक कढ़ाई में घी डाल कर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें हींग, लौंग, जीरा और तेज पत्ता डालकर भून लें।
फिर आप इसमें सारे खड़े मसाले डालकर भून लें।
इसके बाद आप इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
फिर उबले आलू को भी छीलकर काट लें और मसाले में डालकर मिला दें।
इसके बाद आप इसमें बाजरा और कटे टमाटर डालकर मिला दें।
फिर आप इसमें थोड़ा पानी डालें और खिचड़ी का अच्छा टेक्सचर आने तक पकाकर गैस बंद कर दें।
अब आपकी टेस्टी और हेल्दी बाजरा खिचड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines