हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Friendship Day Celebration 2022: फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर दोस्तों का मुंह मीठा कराएं स्पेशल मैंगो रबड़ी के साथ, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: आज 7 अगस्त 2022 को विश्वभर में फ्रेंडशिप डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई अपने अजीज दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की बधाई देते हैं और उनको फ्रेंडशिप डे बैंड पहनाते हैं। लेकिन कोई भी सेलिब्रेशन बिना मीठे के अधूरा ही होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए मैंगो रबड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आम गर्मियों का फल है जिसको लोग खूब स्वाद से खाना पसंद करते हैं। इसलिए फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर लजीज मैंगो रबड़ी किसी भी रिश्ते में मिठास घोलने का एक बेहतरीन जरिया साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं मैंगो रबड़ी बनाने की रेसिपी-

मैंगो रबड़ी बनाने की सामग्री-
-फुल क्रीम 1 लीटर
-चीनी 2 टेबल स्पून
-मैंगो प्यूरी 1 कप
-इलाइची पाउडर 1/2 टी स्पून
-केसर के रेशे 5-6
-पिस्ता 6-7 टुकड़ों में कटा हुआ
-बादाम 5-6 टुकड़ों में कटा हुआ

मैंगो रबड़ी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे एक बर्तन में दूध डालें
फिर आप इसको आधा और गाढ़ा होने तक पका लें।
इसके बाद आप गाढ़े दूध में चीनी डालकर घुलने तक चलाते हुए पकाएं।
फिर आप इसमें कटे हुए पिस्ता और बादाम डाल कर मिलाएं।
इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर मिला लें।
फिर आप गैस बंद करके मिक्चर को थोड़ा ठंडा होने दें।
इसके बाद आप इसमें तैयार मैंगो प्यूरी डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप इस तैयार मिक्चर को एक बाउल में निकालकर फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
अब आपकी स्वादिष्ट और लजीज आम की रबड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola