हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rice Pudding Recipe: रात के बचे हुए चावलों से मीठे में बनाएं डिलीशियस राइस पुडिंग, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: चावल भारत का एक पारंपरिक फूड है। इसलिए भारत में आपको चावल की मदद से बनी कई तरह की डिशेज आसानी से देखने को मिल जाती हैं जैसे- पुलाव, राइस पराठा, कुरकुरे, डाल-चावल, राजमा चावल या खीर आदि। लेकिन क्या कभी आपने चावल की मदद से राइस पुडिंग बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए राइस पुडिंग बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत लाजबाव लगता है। इसको आप रात के बचे हुए चावलों से कुछ ही मिनटों में आसानी से बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं तो भी ये एक अच्छी डिश साबित हो सकती है। इसको आप हेल्दी नाश्ते के तौर पर बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं राइस पुडिंग बनाने की रेसिपी-

राइस पुडिंग बनाने की सामग्री-
-अंडा 1
-चीनी 3/4 कप
-वनीला एक्सट्रेक्ट 1/2 चम्मच
-चावल पका हुआ (100-200 ग्राम)

राइस पुडिंग बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में अंडा डालें।
फिर आप इन दोनों को ही एक साथ अच्छी तरह से फेंट लें।
इसके बाद आप इसमें चावल डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इसमें दूध और वेनिला एक्सट्रेक्ट डालें और फेंटते हुए अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इस तैयार मिक्चर को एक कांच के मग में डालें।
फिर आप इसको करीब 5 मिनट तक माइक्रोवेव में रखकर पका लें।
अब आपकी स्वादिष्ट राइस पुडिंग बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको किशमिश, बादाम और ताजे कटे हुए फल से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola