नई दिल्ली: अगर आप डेजर्ट में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है। वैसे तो आपको किसी पार्टी या फंग्शन के दौरान डेजर्ट में फ्रूट कस्टर्ड आसानी से देखने को मिल ही जाता है। इसलिए किसी भी खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए ये आपके लिए एक बेस्ट स्वीट डिश साबित हो सकती है। इसको बनाने भी बेहद आसान होता है, तो चलिए जानते हैं फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – चेहरे पर आम में मिलाकर लगाएं 1 चम्मच मलाई, हमेशा चमकती रहेगी स्किन
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री-
-1 लीटर दूध
-2 टेबलस्पून कस्टर्ड पाउडर
-1 सेबफल
-1/2 कप अंगूर
-1 अनार
-1 कीवी
-10-12 काजू
-स्वादानुसार चीनी
अभी पढ़ें – स्वादिष्ट और चटपटे टमाटर पुलाव से बढ़ाएं लंच का मजा, जानें इंस्टेंट रेसिपी
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले कीवी, सेबफल और अंगूर को अच्छी तरह से धो लें।
इसके बाद आप कीवी और सेबफल के पानी को सुखाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर आप अंगूर को भी दो-दो टुकड़ों में काटकर रख लें।
इसके बाद आप अनार को भी छीलकर दाने निकालकर रख लें।
फिर आप आधा कप ठंडा दूध निकालकर अलग कर लें।
इसके बाद आप बाकी दूध को एक बर्तन (पतीली) में डालकर धीमी आंच पर गर्म कर लें।
फिर आप इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छे से पका लें।
इसके बाद आप आधा कप ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर घोल बना लें।
फिर जब दूध में एक उबाल आ जाए तो आप इसमें कस्टर्ड वाला ठंडा धार बनाते हुए डालें।
इसके बाद आप इसको चलाते हुए दूध को अच्छी तरह से गाढ़ा होने तक 5-6 मिनट तक पकाएं।
फिर आप गैस बंद कर दें और दूध को एक बड़े बाउल में निकालकर ठंडे पानी में रख दें।
इसके बाद आप इसको एक चम्मच की सहायता से चलाते हुए ठंडा करें।
फिर आप इसमें कटे हुए सारे फलों डालकर फ्रिज में करीब 1 घंटे तक ठंडा होने के लिए रख दें।
अब आपका टेस्टी और हेल्दी फ्रूट कस्टर्ड बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको अनार दानों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines