नई दिल्ली: आज 7 अगस्त 2022 को विश्वभर में फ्रेंडशिप डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई अपने अजीज दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की बधाई देते हैं और उनको फ्रेंडशिप डे बैंड पहनाते हैं। लेकिन कोई भी सेलिब्रेशन बिना मीठे के अधूरा ही होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एगलेस ट्रफल केक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप चॉकलेट लवर्स हैं तो ये मजेदार डिश आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। साथ ही अगर आप घर पर फ्रेंडशिप डे पार्टी रख रहे हैं तो भी ये एक बेस्ट विकल्प है। चॉकलेट पूरे दिन आपके दिन और मूड को खुशनुमा बनाए रखने में मददगार साबित होती है। ये स्वाद में बहुत लजीज होता है और इनको बनाने में भी कम समय लगता है, तो चलिए जानते हैं एगलेस ट्रफल केक बनाने की रेसिपी-
एगलेस ट्रफल केक बनाने की सामग्री-
स्पन्ज के लिए-
-तेल 150 मिली
-चीनी 275 ग्राम
-मिल्क मेड 185 ग्राम
-दही 375 ग्राम
-मैदा 375 ग्राम
-बेकिंग सोडा 9 ग्राम
-बेकिंग पाउडर 9 ग्राम
शुगर सीरप के लिए-
-चीनी 200 ग्राम
-पानी 200 मिली
ट्रफल के लिए-
-डार्क चॉकलेट 500 ग्राम
-फ्रेश क्रीम 250 ग्राम
-गार्निशिंग के लिए ड्राई फ्रूट्स
एगलेस ट्रफल केक बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में तेल को छोड़कर बाकी की सारी सामग्री डालें।
फिर आप इनको अच्छी तरह से फेंटकर मिला लें।
इसके बाद आप आखिर में इसमें तेल डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप ओवन का सांचा लेकर अच्छी तरह से बटर से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप इस बैटर को सांचे में डालें।
फिर आप इसको 180 डिग्री पर करीब 35-40 मिनट तक बेक करें।
इसके बाद आप इसको ठंडा होने के लिए थोड़ी देर छोड़ दें।
फिर आप एक बाउल में डार्क चॉकलेट को काटकर रखें।
इसके बाद आप एक सॉसपैन में क्रीम डालकर उबाल लें।
फिर आप इस क्रीम को चॉकलेट के ऊपर डालें और चॉकलेट के पिघलने तक अच्छे से मिला लें।
इसके बाद आप ठंडे हो चुके स्पन्ज को तीन हिस्सों में काट लें।
फिर आप केक की सारी लेयर्स पर शुगर सीरप लगाएं।
इसके बाद आप आखिर में केक के ऊपरी भाग और किनारों को ट्रफल से कवर कर दें।
फिर आप ट्रफल को सेट होने के लिए थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें।
इसके बाद आप आखिर में ट्रफल को पिघला कर केक के ऊपर डाल दें और फ्रिज में रख दें।
अब आपका लजीज एगलेस ट्रफल केक बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines