नई दिल्ली: पैन केक एक ऐसी डिश है जिसको लोग आमतौर पर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। इसकी कई सारी वैराइटीज मौजूद हैं जैसै- आलू पैनकेक, नूडल्स पैनकेक, फ्रूट पैनकेक, आटा पैनकेक और मैदा पैनकेक आदि। लेकिन क्या कभी आपने कॉर्न पैनकेक बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कॉर्न पैनकेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। कॉर्न प्रोटीन जैसे सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इस टेस्टी और हेल्दी डिश को आप वेट लॉस जर्नी के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कॉर्न पैनकेक बनाने की रेसिपी-
कॉर्न पैनकेक्स बनाने की सामग्री-
-2 कप उबले हुए मक्का के दानें
-1 टीस्पून लहसुन पाउडर
-1 टेबलस्पून स्मोक्ड पेपरिका
-1 टेबलस्पून काजुन मसाला मिक्स्चर
-नमक स्वादानुसार
-½ टीजस्पून चिली फ़्लेक्स
-1 बारीक कटी लाल शिमला मिर्च
-2/3 कप मैदा
-1 कप दूध
-कटा हुआ धनिया पत्ता
-1 टेबलस्पून बेकिंग पाउडर
-1 नींबू का रस
-1 कटी प्याज
-बटर या ऑलिव ऑयल
-कद्दूकस किया चीज़
सालसा के लिए-
-3 कटे टमाटर
-1 हरी शिमला मिर्च
-1 क्यूब्स में कटी लाल प्याज़
-हरा धनिया 1 बंच
-नींबू का रस 1
-6 कली लहसुन
-नमक और काली मिर्च
कॉर्न पैनकेक्स बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मक्का, लहसुन पाउडर और लाल शिमला मिर्च डालें।
इसके साथ ही आप इसमें शिमला मिर्च, आटा, काजुन मसाला, नमक और चिली फ़्लेक्स डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप इसमें दूध और पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
इसके बाद आप इसमें हरा धनिया, बेकिंग पाउडर, प्याज़ और लेमन जेस्ट डालें।
फिर आप इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर बैटर तैयार कर लें।
इसके बाद आप एक पैन में बटर या ऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें।
फिर आप इस पर एक टेबलस्पून बैटर डालें और एक समान फैला लें।
इसके बाद आप इसको दोनों तरफ से तल लगाकर सुनहरा होने तक पका लें।
फिर आप इसके ऊपर कसा हुआ चीज डालें और थोड़ी देर तक पका लें।
इसके बाद आप सालसा की सारी सामग्री को एक साथ पीसकर दरदरा पेस्ट बना लें।
फिर आप तैयार पैनकेक स्टैक ऊपर ये पेस्ट डालें या साथ में रखकर सर्व करें।
अब आपका टेस्टी और हेल्दी कॉर्न पैनकेक बनकर तैयार हो चुका है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines