Leftover Roti Halwa Recipe: रात की बासी रोटी से मीठे में बनाएं स्वादिष्ट और लजीज हलवा, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: रोटी भारत का एक पारंपरिक फूड है। इसलिए भारतीय घरों में आमतौर पर रोजाना गेहूं की गर्मागर्म रोटियां बनाकर खाई जाती हैं। ऐसे में कई बार रोटियां बच भी जाती हैं। जिनको लोग अगरले दिन फेंक देते हैं क्योंकि ठंडी और बासी रोटियां स्वाद में अच्छी नगीं लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए बची हुई रोटी का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये हलवा स्वाद में बेहतरीन तो होता ही है साथ ही इससे आपके खाने की बर्बादी भी नहीं होती है, तो चलिए जानते हैं बची हुई रोटी का हलवा बनाने की रेसिपी-
बची हुई रोटी का हलवा बनाने की सामग्री-
-4-5 बासी रोटी
-4 बड़े चम्मच देसी घी
-1-1/2 कटोरी चीनी की बिना तार की चाशनी
-1 चम्मच इलायची पाउडर
-आवश्यकतानुसार ड्राई फ्रूट्स
बची हुई रोटी का हलवा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले बची हुई रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
फिर आप इन टुकड़ो को मिक्सर जार में डालें और पीसकर महीन पाउडर बना लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
फिर आप इसमें रोटी का चूरा डालें और अच्छी तरह से भून लें।
इसके बाद आप इसमें चीनी की चाशनी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इसमें भुने हुए काजू और बादाम डालें और अच्छे से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छे तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें।
अब आपका टेस्टी बची हुई रोटी का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसके कटे हुए ड्राय फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: