नई दिल्ली: पिज्जा एक बहुत ही फेमस फास्ट फूड है जिसको बच्चों से लेकर बड़े भी खाने के दीवाने रहते हैं। आमतौर पर पिज्जा मैदे की मदद से बनाकर तैयार किया जाता है जोकि आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए सूजी पिज्जा बनाने की की रेसिपी लेकर आए हैं। सूजी प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए ये पिज्जा टेस्टी होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। इसको आप नाश्ते से लेकर लंच में बनाकर बच्चों को खुश कर सकते हैं। इसको बनाना भी बहुत आसान होता है, तो चलिए जानते हैं सूजी पिज्जा बनाने की रेसिपी-
सूजी पिज्जा बनाने की सामग्री-
-ब्राउन ब्रेड 4 स्लाइस
-प्याज 1/2
-हरी शिमला मिर्च 1/2
-नमक आवश्यकता अनुसार
-दही 4 बड़े चम्मच
-लो फैट मोजरेला चीज़ आवश्यकता अनुसार
-सूजी 1 कप
-टमाटर 1/2
-जैतून 10 काले
-काली मिर्च 1/2 छोटा चम्मच
-ताजी क्रीम 2 बड़े चम्मच
-वनस्पति तेल 1 बड़ा चम्मच
सूजी पिज्जा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और फ्रेश क्रीम डालें।
इसके साथ ही आप इसमें नमक और काली मिर्च डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
इसके बाद आप इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप ब्राउन ब्रेड के स्लाइस को एक प्लेट में रखकर मिश्रण को बराबर बांट लें।
इसके बाद आप पूरी रोटी को कवर करने के लिए मिश्रम को अच्छी तरह से फैला लें।
फिर आप हर स्लाइस पर 1-2 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज डालकर फैला दें।
इसके बाद आप इसके ऊपर जैतून के कुछ टुकड़े डालकर हल्के हाथों से दबाएं।
फिर आप एक नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप तवे पर बैटर फैला कर ऊपर ब्रेड स्लाइस रख दें।
फिर आप इसको सुनहरा भूरा होने तक दोनों तरफ से अच्छे से पका लें।
अब आपका टेस्टी सूजी पिज्जा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines