Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को लेकर ग्राहकों में उत्साह का माहौल है, पिछले ही महीने Scorpio-N SUV को लॉन्च किया गया था और अब इसकी बुकिंग की तारीख भी रिवील कर दी है, और कंपनी के मुताबिक इस SUV को आप 30 जुलाई से बुक कर सकते है…
Mahindra Scorpio-N: सबसे पहले आप ये जानिए कि जहां इस एसयूवी की बुकिंग आप 30 जुलाई से कर सकते है, वहीं कंपनी ने इसकी डिलीवरी की तारीख 26 सितंबर फिक्स कर दी है। Mahindra Scorpio-N की कीमत 11.99 लाख रुपये से 23.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
20,000 से भी अधिक यूनिट्स कंपनी के अनुसार दिसंबर 2022 तक रोल आउट कर दिए जाएंगे। ग्राहकों को समय पर डिलीवरी करने के उद्देश्य से सबसे पहले कंपनी की प्राथमिकता इसके Z8 L वेरिएंट को लेकर है, और अगर आप भी इसको जल्दी बुक करते है, तो जल्द ही आप इसे आप तक ये आ पाएगी। तो अब जान लिजिए इस एसयूवी के लिए 30 जुलाई को सुबह 11 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और महिंद्रा डीलरशिप पर प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी।
Mahindra Scorpio-N: Specifications
महिंद्रा के 4WD XPLOR Mode सिस्टम के साथ 6-स्पीड MT और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर AT से लैस है। गौरतलब है कि स्कॉर्पियो-एन की मौजूदा कीमतें केवल पहली 25,000 बुकिंग के लिए ही Valid है, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी के द्वारा इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। Mahindra Scorpio-N का पहला इंजन ऑप्शन 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है, जो 197 bhp और 380 Nm जनरेट करता है और वहीं दूसरा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन का है, जो 173 bhp और 400 Nm तक जनरेट करता है।
Mahindra Scorpio-N में कई फीचर्स जैसे सेकेंड रो AC वेंट्स, LED टैल लैंप, स्टीयरिंग ऑडियो कंट्रोल,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग , LED टर्न इंडिकेटर, एचडीसी फीचर, ईसीएस, हिल होल्ड कंट्रोल दिए गए हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का अपने सेगमेंट में सबसे कम CO2 इमिशन वेल्यू है और इस SUV के सभी सिरों पर डिस्क ब्रेक भी आपको मिलेंगे। एक कॉलेप्सिबल स्टीयरिंग कॉलम, 6 एयरबैग्स, और एक ड्राइवर डिटेक्शन सिस्टम भी इस एसयूवी में दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines