CM पद से पर्दा उठते ही Devendra Fadnavis का पुराना वीडियो वायरल, 5 साल पहले जो कहा वो कर दिखाया

Maharashtra CM Devendra Fadnavis Viral Video: 10 दिन के लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो चुका है। इसी बीच देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने शायराना अंदाज में अपने कमबैक का ऐलान किया था।

Devendra Fadnavis Maharashtra CM
विज्ञापन

Maharashtra CM Devendra Fadnavis Viral Video: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो चुका है। बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर राज्य की कमान संभालने वाले हैं। मुंबई में हुई विधायक दल की बैठक के दौरान देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मत्ति से अपना नेता चुना गया है। फडणवीस कल यानी 5 दिसंबर को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे।

देवेंद्र फडणवीस का शायराना अंदाज

सत्ता के गलियारों में देवेंद्र फडणवीस ने शानदार कमबैक किया है। बतौर सीएम फडणवीस अपनी तीसरी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान आज से ठीक 5 साल पहले ही कर दिया था। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शायराना अंदाज में कमबैक करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

5 साल पुराना वीडियो

यह वीडियो मुंबई विधानसभा का है। 2019 में गठबंधन सरकार बनाते समय देवेंद्र फडणवीस ने जबरदस्त शायरी पेश की थी, जिसे आज उन्होंने सच साबित कर दिया है। फडणवीस ने कहा था कि, मेरा पानी उतरता देख मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना… मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा।

विज्ञापन

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

देवेंद्र फडणवीस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा कि सच कहूं आप अपने आप में एक इतिहास हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, कुछ ही देर की खामोशी है, फिर कानों में शोर आएगा, तुम्हारा तो सिर्फ वक्त है देवेंद्र जी का दौर आएगा। तीसरे यूजर ने लिखा वेलकम बैक देवेंद्र भाऊ।

5 महीने पहले पेश किया था इस्तीफा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहने के बाद देवेंद्र फडणवीस को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया। मगर फडणवीस ने हार नहीं मानी। महाराष्ट्र में बीजेपी की शानदार कराने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को झटका लगा, तो फडणवीस ने इस्तीफा देकर जमीनी स्तर पर काम करने का ऐलान कर दिया। बीजेपी आलाकमान ने उन्हें इस्तीफे की इजाजत नहीं दी, लेकिन फडणवीस डटे रहे।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में बीजेपी की बंपर जीत

आखिर में उनकी मेहनत रंग लाई और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 132 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बीजेपी ने यह कारनामा महज 5 महीने में करके दिखाया। महाराष्ट्र में महाजीत के बाद भी सीएम पद पर पेंच फंसा रहा। आखिर में महाराष्ट्र की कमान एक बार फिर फडणवीस के हाथों में सौंप दी गई है।

विज्ञापन

कल शपथ लेंगे फडणवीस

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस कल अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र का रुख करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ