Maharashtra Car Accident Video: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक कार तेज रफ्तार से लोगों को हवा में उड़ाती हुई दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह मामला सोमवार शाम करीब 5:53 बजे का बताया जा रहा है।
क्या है वायरल वीडियो?
आमतौर पर जैसे बाजारों में भीड़ होती है वैसे ही अहिल्यानगर के इस बाजार में भी लोग आराम से खड़े दिखाई दे रहे हैं। यहां पर उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आती है, जो लोगों को कुचलती हुई निकल जाती है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार चालक शराब के नशे में था।
ये भी पढ़ें: इन्फ्लुएंसर चोरी के सामान से बनाती थी वीडियो, पुलिस की नजर पड़ी तो हुई गिरफ्तार
हादसे का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी से लिया गया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हादसे से पहले वहां पर एक कचरे की गाड़ी खड़ी है, औ उसके आसपास कई लोग भी खड़े हैं। तभी एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में आती है और जो इसके रास्ते में आता है सबको कुचलती हुई दूसरी कार से टकरा कर रुक जाती है। इस दौरान घटनास्थल पर मदद के लिए लोगों की भीड़ जमा होती दिख रही है।
इसके अलावा जिस काली कार से वह सफेद कार टकराकर रुकी, उस काली कार से भी एक शख्स को जबरदस्त टक्कर लगी है, जो इस हादसे में घायल हो गया।
बाल-बाल बचे अंकल
जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के रास्ते में कुल 5 लोग थे, लेकिन उनमें से कार 4 लोगों को टक्कर मारकर निकलती है, जबकि पीली टी शर्ट पहने एक अंकल बाल-बाल बच जाते हैं। इन अंकल के लिए लोग सोशल मीडिया पर कमेंट भी कर रहे हैं। जिसमें एक ने लिखा अंकल ने सही समय पर देख लिया। एक ने लिखा लोग इतनी तेज गाड़ी चलाते ही क्यों हैं। एक यूजर ने बाइक पर बैठे सख्स के बारे में कहा कि बेचारे का क्या हुआ होगा?
ये भी पढ़ें: IPS ऑफिसर ने की डॉक्टर के साथ बदतमीजी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines