Viral News: सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह भिवंडी शहर के चविंद्रा इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में चाय की दुकान पर कई लोग बैठे हैं। इस दौरान अचानक से एक युवक खड़ा होता है और दूसरे युवक के साथ मारपीट करने लगता है। जानकारी के मुताबिक, इस झगड़े में एक लड़के को किडनैप करके भिवंडी के अलग-अलग इलाकों में ले जाया गया, जहां पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इस पूरे झगड़े का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है। वह भिवंडी शहर के ग्रामीण तालुका पुलिस स्टेशन की हद में चविंद्रा इलाके का बताया जा रहा है। उसमें कई युवक एक चाय की दुकान पर बैठे दिख रहे हैं। उनमें से अचानक एक युवक कुर्सी से उठता है और दूसरे युवक को थप्पड़ मार देता है। इसके बाद धीरे-धीरे झगड़ा बढ़ जाता है। दुकान में दर्जनों लोग जमा हो जाते हैं। दोनों गुट के लोग एक दूसरे को पीटना शुरू कर देते हैं। इसमें देखा जा सकता है कि युवक एक दूसरे पर लात, घूंसे और कुर्सियां बरसाते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 25 साल साथ रहने के बाद पार्टनर की मौत से टूटा हाथी, भावुक कर देगा ये वीडियो
पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट
जानकारी के मुताबिक, यह मारपीट पुरानी रंजिश के चलते हुई है। इस झगड़े में बीच-बचाव कर रहे एक लड़के को किडनैप करके भिवंडी के अलग-अलग इलाकों में ले जाया गया, जहां पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। बाद में गंभीर हालत की अवस्था में उस लड़के को छोड़कर किडनैपर्स फरार हो गए। घायल लड़के को भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे थाने के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। तालुका पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक लड़ाई की असल वजह का पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें: ‘कोई भी भारतीयों के साथ बिजनेस नहीं करना चाहता’, रेडिट यूजर के पोस्ट के बाद छिड़ी बहस
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines