Self Defence Sandals: उत्तर प्रदेश के दो छात्रों ने कमाल कर दिया है। दोनों छात्रों ने मिलकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तमाम सुविधाओं से लैस एक चप्पल बनाया है। दिखने में तो यह एक आम चप्पल की तरह है लेकिन इस चप्पल कई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस चप्पल की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। आइये जानते हैं कि आखिर कैसे ये चप्पल महिलाओं की सुरक्षा के लिए मददगार साबित होने वाला है।
महाराजगंज एक अमृत तिवारी और कोमल जायसवाल आरपीआईसी स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों ने मिलकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस चप्पल को डिजाइन किया है। खास बात ये है कि इस चप्पल में अंगूठे के पास एक छिपा हुआ बटन है जिसे ऑन करते ही तुरंत लोकेशन भेजा जा सकता है और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनी और भेजी जा सकती है।
चप्पल को बनाने अमृत तिवारी ने बताया कि इसके लिए हमने एक एप्लिकेशन बनाया है जो चप्पल में मौजूद टेक्नोलॉजी को स्मार्टफोन से कनेक्ट करता है। इसके जरिए इसे पहनने वाला शख्स किसी भी मुश्किल या खतरनाक स्थिति में दूसरों को अलर्ट भेज सकता है। इसके साथ ही लोकेशन भेजने के अलावा ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। अमृत का कहना है कि अब वह इस चप्पल में कैमरा लगाने पर भी विचार कर रहे हैं, जिससे विजुअल रिकॉर्ड करने में भी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : अमेरिकन मेम को कैसे भा गया बिहार का लड़का? बना लाया दुल्हन, पढ़ें अनोखी लव स्टोरी
वहीं कोमल जयसवाल ने कहा कि एक चप्पल ऐसा भी है, जिसमें बिजली पैदा करने की क्षमता है। इसके जरिए किसी भी हमला करने वाले को झटका दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस चप्पल की कीमत 2500 रुपये प्रति जोड़ी है। यह इस तरह डिजाइन किया गया है, जिसे हर उम्र की महिला पहन सकती है।
यह भी पढ़ें : 5 साल पिता जहां थे Watchman, बेटे ने उसी लग्जरी होटल में कराया डिनर, वायरल हुआ पोस्ट
सबसे खास बात ये है कि भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से भी दिलचस्पी दिखाई गई है। साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा इस चप्पल के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसके बाद इस चप्पल को लेकर लोगों में उत्सुकता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines