हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाकुंभ में 3 महंगे फोन चोरी होने पर ट्रोल हुई युवती, लोग बोले-रील बनानी थी क्या?

Maha Kumbh : महाकुंभ में गई एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बता रही है कि कैसे महाकुंभ में उसका दो आईफोन और एक सैमसंग का फोन चोरी हो गया।

विज्ञापन

Maha Kumbh : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं। यह एक धार्मिक आयोजन है और आस्था की वजह से लोग संगम स्नान करने के लिए जा रहे हैं। कई मामलों को लेकर महाकुंभ विवादों में है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चौंकाने वाले दावे कर रही है। महिला बता रही है कि कैसे उसके दो आईफोन और सैमसंग का मोबाइल चोरी हो गया।

वीडियो में महिला बता रही है कि वह प्रयागराज अपने दोस्तों के साथ पहुंची थी। गाड़ी पार्क करने के बाद लगभग 15 किमी तक उसे पैदल चलना पड़ा था। संगम के पास बहुत भीड़ थी। हम लोग परेशान हो गए थे। वहां धक्का मुक्की हो रही थी। मैं अपना पर्स लेकर गई थी और उसने अपने हाथों से पकड़ रहा था। ऐसा इसलिए किया था ताकि मेरा पर्स कोई छीन कर ना ले जाये।

महिला ने बताया कि कब उसका पर्स किसी ने किनारे से काट लिया और दो आईफोन और सैमसंग का फोन निकाल लिया, पता ही नहीं चला। ये सब महाकुंभ में हो रहा है। यह वीडियो बनाने का मकसद यही है कि आप महाकुंभ सुरक्षित तरीके से जाएं ताकि आपके साथ कोई घटना ना हो।

विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे 7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा डुबकी लगाए ना लगाए रील जरूर बनाएगा। एक अन्य ने लिखा कि पगली हमें क्यों बता रही है थाने में रिपोर्ट करो ना! एक ने लिखा कि बहन आपने फोन चोरी होने की कंप्लेंट करी होगी ना, कृपया कंप्लेंट कॉपी अपलोड करें।

यह भी पढ़ें : Maha Kumbh में अघोरी को दिल दे बैठी रशियन गर्ल, शादी रचाकर बोलीं-अब यही बसूंगी

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि करोड़ों की भीड़ में कुछ लोग होते ही हैं, भीड़ का फायदा उठाने वाले..!! सावधान रहें। एक अन्य ने लिखा कि कुछ भी गलत हो तो पुलिस बुलाई जाती है। आप तो रील बना रही हो. एक अन्य ने लिखा कि इतनी भीड़ में यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा खुद करनी चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola