Mahakumbh Viral Girl Monalisa : महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा अब फिल्मों में काम करने वाली हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी एक फिल्म में रोल देने की बात कही और अब मोनालिसा मध्य प्रदेश से निकलकर सपनों की उड़ान भर रही हैं लेकिन अब सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। इतना ही नहीं, दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा अब एक ट्रैप में फंस गई हैं।
एक इंटरव्यू में बंगाल डायरी, राम की जन्मभूमि और काशी टू कश्मीर फिल्मों के प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सेंगर उर्फ वसीम रुजवी का इंटरव्यू लिया। जितेंद नारायण सेंगर ने सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि सनोज मिश्रा शराब के नशे में रहते है और सेट पर भी शराब पीते हैं। शराब पीने के बाद उन्हें लड़कियों की जरूरत होती है।
सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप
जितेंद्र नारायण सेंगर का कहना है कि सनोज मिश्रा ने कई फिल्में बनाने की बात कही लेकिन उनकी एक फिल्म भी रिलीज नहीं हुई और ना ही कमाई कर सकी है। उनका कहना है कि मोनालिसा का परिवार बहुत सीधा और भोला है। जितेंद्र नारायण सेंगर ने बताया कि हमारी फिल्म की शूटिंग सीतापुर में चल रही थी, वहां भी उन्होंने सेट पर शराब पीना शुरू कर दिया था और वहां मौजूद महिलाओं से बदतमीजी शुरू कर दी थी।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लेकर कहा कि महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा का परिवार बहुत सीधा है। सनोज उनके घर पहुंच गए और उन्होंने सनोज के बारे में बिना कुछ जांच पड़ताल किए अपनी बेटी को उसके हवाले कर दिया। उन्होंने आरोप लगाये कि उत्तर प्रदेश की कई लड़कियों की शिकायत है कि वह हिरोइन बनाने के लिए कई लकड़ियों को मुंबई ले गए और वहां ले जाकर उनसे गलत काम करवाए।
यह भी पढ़ें : तीन दिन में इस कुत्ते ने कमाए 23 लाख रुपये, लेकिन कैसे? चौंका देने वाली वजह
बता दें कि मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा, महाकुंभ में अपनी आंखों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वह इतनी वायरल हो गईं कि महाकुंभ पहुंचने वाले लोग फोटो और वीडियो बनाने के लिए मोनालिसा को परेशान करना शुरू कर दिया था। तंग आकर मोनालिसा ने महाकुंभ छोड़ने का फैसला कर दिया था। इसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा सनोज के घर पहुंचकर फिल्म ऑफर की थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines