Monsalisa AI Dance Viral Video : महाकुंभ पहुंचे कई लोग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इनमें एक नाम मोनालिसा का भी है। मोनालिसा मध्य प्रदेश से महाकुंभ में मालाएं बेचने के लिए परिवार के साथ पहुंची थीं लेकिन जब वहां लोगों की नजर मोनालिसा पर पड़ी तो उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद मोनालिसा वायरल हो गई हैं। अब उन्हें फिल्म में काम करने का मौका भी मिल गया है। क्या फिल्म में काम करने से पहले मोनालिसा का कोई वीडियो शूट किया गया है, जिसमें वह डांस करती दिखाई दे रही हैं?
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एकदम मोनालिसा जैसी शक्ल वाली लड़की फिल्मी गाने पर डांस कर रही है। वीडियो में लड़की वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई दिखाई दे रही है। @ni8.out9 अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए गए हैं। वीडियो को मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि महाकुंभ की वायरल सनसनी मोनालिसा लुकअलाइक का ग्लैमरस डांस! मोनालिसा, जो महाकुंभ 2025 में अपनी सादगी और खूबसूरती से वायरल हुई थीं, अब वह एक अलग ही अवतार में दिखाई दे रही हैं। लाल मॉडर्न ड्रेस में, नदी के किनारे “शरारा शरारा” गाने पर डांस करती हुई मोनालिसा ने अपना ग्लैमरस अंदाज पेश किया। उनकी कातिलाना अदाएं और परफेक्ट मूव्स देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं!
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही लड़की मोनालिसा नहीं हैं। यह एक डीपफेक वीडियो है, जिसे मोनालिसा के चेहरे का उपयोग करके बनाया है। मोनालिसा के नाम पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : यात्रियों से भरी Mahakumbh Special Train छोड़कर क्यों चला गया लोको पायलट?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि AI भी कमाल का है। चेहरा तो लगा दिया लेकिन टैटू हटाना भूल गया। एक ने लिखा कि वीडियो को अच्छे से एडिट करने की कोशिश की गई है लेकिन सभी को पता है कि मोनालिसा अभी इतनी ग्लैमरस नहीं हुई है। इस वीडियो पर भरोसा करना ही अपने आप में एक धोखा है। एक अन्य ने लिखा कि आपके पास AI है तो इसका मतलब ये है कि आप किसी की कोई भी वीडियो बनाओगे? तुम पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines