Mahakumbh 2025 inside viral video: 13 जनवरी 2025 से यूपी के प्रयागराज में महा प्रारंभ हो चुका है। इस महाकुंभ में करोड़ों भक्तजन जा रहे हैं और श्रद्धापूर्वक त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन तो लोगों का ऐसा सैलाब उमड़ा जिसमें सिर्फ और सिर्फ लोगों के सिर ही सिर नजर आ रहे थे। ये डुबकी कई लोगों के लिए सुकून भरी रही तो कुछ को अपनों से बिछड़ने का दर्द सहना पड़ा। सोशल मीडिया पर महाकुंभ के कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हे देख रोंगटे खड़े हो रहे हैं। नागाओं के बीच एक 10 साल का बच्चा गायब हो गया और उसकी मां रोती-बिलखती अपने जिगर के टुकड़े को ढूंढने में लगी है। आइए देखें महाकुंभ की इनसाइड वीडियो…
नागा बाबाओं के बीच खोया बच्चा
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 लगा हुआ है, जिसमें आम लोगों से लेकर नागा बाबाओं तक का सैलाब उमड़ा पड़ा है। इसी सैलाब में एक मां ने अपने बच्चे को खो दिया। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां रोती-बिलखती अपने 10 साल के मासूम बच्चे को ढूंढ रही है।
नागा बाबाओं के बीच से वो बच्चा कहां गायब हो गया कुछ पता ही नहीं लग रहा है।
यह भी पढ़ें: Bibek Pangeni के आखिरी 8 वायरल वीडियो, जो कर देंगे भावुक
10 रुपये के चंदन से कमाए 65 हजार रुपये
पैसे कमाने का हुनर भी किसी-किसी के अंदर होता है। कोई गधा मजदूरी करके पैसे कमाता है तो कोई दिमाग से खेल कर। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी बता रहा है कि उसने कैसे 10 रुपये की चंदन की डिब्बी से महाकुंभ 2025 में 65 हजार रुपये कमा लिए।
यकीन नहीं आता तो वीडियो देख लीजिए।
ट्रेन में नहीं पैर रखने की जगह
महाकुंभ 2025 का ऐसा क्रेज देखने को मिल रहा है कि ट्रेन से लेकर बस तक सभी फुल दिखा रहे हैं। मकर संक्रांति वाले दिन शाही स्नान था तो ऐसे में भारी संख्या में भक्त डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे।
इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो रेल के डिब्बे का है जिसमें सीट पर तो भीड़ है ही ट्रेन के फ्लोर पर भी सवारी ऐसे बैठी है जैसे कहीं सड़क पर बैठी हो।
यह भी पढ़ें: मरने के बाद मुर्दे के मुंह में क्यों डाला जाता है सोना? क्या आप जानते हैं…
महाकुंभ का लेजर शो वायरल
महाकुंभ में न सिर्फ श्रद्धालुओं की भीड़ है, बल्कि एक और चीज है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वो है लेजर शो जो काफी मजेदार है।
सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। 40 से 45 मिनट के इस शो को देखने के लिए भीड़ का तांता लगा रहता है।
बटेंगे तो कटेंगे नारे पर कुंभ का तमाचा
बीते कई दिनों से बटेंगे तो कटेंगे नारे ने एक अलग रफ्तार पकड़ी हुई है। लेकिन अब महाकुंभ में आए एक साधु बाबा ने इस पर ऐसी बात कही कि नारा लगाने वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा पड़ा है। उन्होंने कहा कि यहां कुंभ में कोई किसी की जात पूछ रहा है क्या?
ऐसे में ये उन लोगों के मुंह पर तमाचा ही है।
यह भी पढ़ें: मरने के बाद इंसान का क्या होता है? खुद को सबसे बुद्धिमान व्यक्ति मानने वाले के पास है इसका जवाब
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines