IITian Baba Female version Viral Video: महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में इस बार कई लोग रातों रात वायरल हो गए हैं। जैसे कांटे वाले बाबा, मोनालिसा और IITian Baba। सबसे ज्यादा चर्चा तो आईआईटी बाबा की हुई क्योंकि जब उनकी क्वालिफिकेशन के बारे में पता चला तो सभी हैरान हो गए। वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की IIT बाबा की हूबहू नकल उतारती नजर आ रही है। इसे देख ऐसा लग रहा है कि हम बाबा के फीमेल वर्जन को सुन रहे हैं।
कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 45 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि न्यूज 24 इस बात की पुष्टि नहीं करता की ये लड़की डीयू की स्टूडेंट है। आइए आप भी उस वीडियो का आनंद उठाइए जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
IIT बाबा बन छाई ये लड़की
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की IIT बाबा की एक्टिंग करती नजर आ रही है। दरअसल ये वीडियो फनी मोमेंट के तौर पर बनाया गया है, क्योंकि जो लड़की सवाल कर रही है वो उन्हीं की साथ लग रही है। जब IITian बाबा बनी लड़की से उसका नाम पूछा तो वो बोली कुछ भी बुला लीजिए। दूसरा सवाल पूछा गया कि क्या कर रही हो? उस पर वो बोली PHD, वो भी IIT दिल्ली से।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh में रातों रात फेमस हुए ये 7 चेहरे, किसी की सुंदर आंखें किसी ने छोड़ी नौकरी
बताया असली जीवन का महत्व
वायरल हुई IIT बाबा की फीमेल वर्जन से पूछा कि फिर आप रिसर्च छोड़ यहां क्या कर रही हो? इस पर वो बोलीं- यही तो सबसे बेस्ट अवस्था है। इसके बाद वो लड़की एक नोटबुक खोल इंफिनिटी का फार्मूला समझाने लगती है। वो आगे बोलती हैं कि महादेव = गाइड। इतना कहने के बाद वो सेम टू सेम IIT बाबा की तरह हंसने लगती हैं। जैसे ही उससे पूछा जाता है कि अभी पीएचडी के कितने साल रह गए हैं तो वो गुस्से से लाल हो जाती है और बोलती है कि ऐसा मारूंगी कि, और कैमरे पर हाथ मार देती है।
IIT बाबा को कॉपी करने पर हुईं ट्रोल
हालांकि लड़की ने महाकुंभ में वायरल हुए IIT बाबा की कॉपी अच्छी की है, लेकिन वो ऐसा करने के बाद काफी ट्रोल हो रही हैं। एक ने लिखा- इस प्रकार नाटक नहीं करना चाहिए एक दिन उनकी तरह घर से बाहर रह कर देख लेना पता चल जाएगा किसी का मजाक मत बनाओ आप बुरा मत मानना।
अपने सनातन धर्म का सम्मान करो जय श्री राम। दूसरे ने लिखा- आईआईटी ‘N’ बनके तो दिखाओ फिर मजाक बनाना। तीसरे ने लिखा- भले ही IITian बाबा की कॉपी कर ले लेकिन उनको मूल्यों विचारों को अपने जीवन में उतारने के लिए बहुत चीजों का त्याग करना पड़ेगा जो कि आपसे नहीं होगा। इसी तरह के कई अन्य कमेंट भी आए हैं।
यह भी पढ़ें: Maha kumbh की चमत्कारी साध्वी कौन? जो हाथों से लगा देती हैं आग, एक्ट्रेस को देती मात
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
10 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
4 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines