Mahakumbh Dog Holy Snan Video Viral: प्रयागराज महाकुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक श्रद्धालु अपने पालतू कुत्ते के साथ आस्था की डुबकी लगाता नजर आ रहा है। दिल छू लेने वाले इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि डॉग भी कितने आराम से स्नान कर रहा है। इस वीडियो को देखते ही इंटरनेट पर सनसनी मच गई है और अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
कुत्ते को साथ ले जाने का नहीं था प्लान
व्यक्ति ने अपने पेट डॉग के साथ न सिर्फ महाकुंभ में पवित्र स्नान किया बल्कि उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया और साथ में एक खास नोट भी। नोट में लिखा था कि ‘मेरा मानना है कि सब कुछ लिखा हुआ है… और उसे अपने साथ ले जाने की कोई योजना नहीं है। वह घर पर ही रहने वाला था और फिर वह कार में बैठ गया फिर बाहर नहीं निकला… और मासूम सा चेहरा बना लिया। फिर मैंने कहा चलो यार इसे भी लेकर चलते हैं. सब कुछ लिखा है ‘जोरावर’ (कुत्ता) की किस्मत में लिखा होगा और उसने कुथ कर्म किए होंगे जो उसे कुंभ लेकर आ गए। इसके साथ ही उसने हर हर महादेव लिख नोट समाप्त किया।
यह भी पढ़ें: संत प्रेमानंद महाराज के सीक्रेट रिवील करने वाली शीला कौन? 18 मिनट के वीडियो में खोले कई राज
लोग कर रहे मजेदार कमेंट
इस स्पेशल वीडियो को देख इंटरनेट पर सनसनी मच गई है। एक ने लिखा- मेरे बच्चे के प्रति आपके प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। भगवान आप सभी को ढेर सारा प्यार दे। दूसरे ने लिखा- मेरा मन भी करता है अपने डॉग को साथ ले जाने का। तीसरे ने लिखा- महाकुंभ का सबसे प्यारा भक्त। एक ने लिखा- भाई इसका बहुत ध्यान रखना। किसी ने लिखा- प्यारा भक्त। किसी ने लिखा- इसका भाई क्या नसीब है जो कुंभ नहा लिया। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट आए हैं।
पुलिस वाले भी जोरावर को कर रहे प्यार
वायरल वीडियो में क्यूट सा कुत्ता अपने मालिक के साथ महाकुंभ में पवित्र स्नान करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पुलिस वाले भी कुत्ते को प्यार कर रहा है। वहीं वहां मौजूद लोग भी जोरावर को देखने के लिए आ रहे हैं। अब ये नजारा है ही इतना प्यारा कि हर एनिमल लवर के दिल को छू गया है। अब तक इस वीडियो को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh में चाय बेच लखपति बना ये शख्स, एक महीने में कमाए इतने रुपये
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines