Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य महाकुंभ चल रहा है। इस महाकुंभ में देश ही विदेशों के लोग भी शामिल हो रहे हैं। महाकुंभ में शामिल कई बाबा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुके हैं। आज हम आपको महाकुंभ में शामिल उन बाबाओं के बारे में बता रहे हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चाओं में हैं। कोई चार किलो सोना पहनता है तो कोई कांटों पर लेटता है। कोई एक हाथ ऊपर कर तपस्या कर रहा है तो कोई अपने सिर पर रुद्राक्ष की मालाओं का ढेर रखा हुआ है।
राजलक्ष्मी नंदा
तमिलनाडु की राजलक्ष्मी नंदा अपने अनोखे अंदाज की वजह से चर्चाओं में हैं। राजलक्ष्मी 2000 किलोमीटर का सफर बुलेट से तय करने के बाद महाकुंभ में पहुंची हैं। वह बुलेट से ही चलती हैं, ऐसे में लोगों ने उनका नाम ‘बुलेट रानी’ भी रख दिया है। राजलक्ष्मी नंदा ने अधिक से अधिक लोगों से कुंभ में शामिल होने की अपील की और नारा दिया ‘चलो कुंभ, नहाओ कुंभ’।
कांटों वाले बाबा
प्रयागराज में एक बाबा हैं, जो अकसर कांटों पर लेटे हुए दिखाई देते हैं। बाबा का नाम रमेश कुमार मांझी है, वे अपने अनोखी साधना के चलते चर्चाओं में हैं। वह कांटों पर लेटते हैं, ऐसे में लोगों ने इन्हें ‘कांटे वाले बाबा’ नाम दे दिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले 50 सालों से हर साल यह साधना करते हैं और उनका कहना है कि इन कांटों से उनको नुकसान नहीं पहुंचता है।
गोल्डन बाबा
प्रयागराज के महाकुंभ में गोल्डन बाबा की भी खूब चर्चा हो रही है। इनका असली नाम एस.के. नारायण गिरी जी महाराज हैं और ये केरल के निवासी हैं। फिलहाल ये दिल्ली में रहते हैं। बाबा लगभग 4 किलो सोना अपने शीर पर धारण करते हैं जिसमें कंगन, अंगूठियां, घड़ी और सोने की छड़ी शामिल हैं। बाबा का कहना है कि उनका यह स्वरूप केवल बाहरी दिखावा नहीं, बल्कि उनकी साधना और गुरु के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।
एंबेसडर वाले बाबा
इंदौर से आए महाकुंभ में पहुंचे महंत राजगिरी ‘एंबेसडर कार वाले बाबा’ या ‘टार्जन बाबा’ के नाम से मशहूर हैं। उनके पर 40 साल पुरानी एंबेसडर कार है, बाबा ने बताया कि उन्हें कार दान में मिली थी। अब ये कार बाबा का घर बन गई है। बाबा का कहना है कि यह कार उनके लिए सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता आश्रम है।
कबूतर वाले बाबा
जूना अखाड़े के महंत राजपुरी जी महाराज भी खूब चर्चा में हैं। बाबा के सिर पर एक कबूतर बैठा रहता है। बाबा का कहना है कि कबूतर उनके सिर पर 9 सालों से बैठा हुआ है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines