Maha Kumbh Stampede On Mauni Amavasya: संगम नगरी प्रयागराज (prayagraj) में महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) में आज अमृत स्नान होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही भगदड़ मच गई जिसमें 17 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। आज मौनी अमावस्या के मौके पर अमृत स्नान के लिए करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु वहां महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में डुबकी (Maha Kumbh Stampede On Mauni Amavasya) लगाने के लिए पहुंचे थे। बीती रात करीब 1 बजे के आसपास ये भगदड़ मची, इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। मेला प्रशासन ने सभी घायलों को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया, इसके साथ ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने अमृत स्नान रोकने का ऐलान किया है। आइए देखते हैं ताजा फोटो और वीडियो।
अब कैसे हैं हालात
महाकुंभ में बीती रात अचानक से हुई भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
उसी बीच त्रिवेणी संगम की ताजा वीडियो सामने आई है जिसमें पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच हालात को काबू करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh में रातों रात फेमस हुए ये 7 चेहरे, किसी की सुंदर आंखें किसी ने छोड़ी नौकरी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने क्या कहा
महाकुंभ 2025 में महंत रवींद्र पुरी ने आज सुबह संगम पर हुई भगदड़ जैसी स्थिति पर कहा कि जब उन्हें सुनने में आया की इतनी बड़ी घटना घटित हुई तो हमने जनहित को देखते हुए निर्णय लिया है कि अमृत स्नान को स्थगित किया जाए। इस स्नान के लिए सभी नागा बाबा और अन्य साधु भी तैयार थे।
अब कब होंगे शाही स्नान
मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में अमृत स्नान होने वाला था, लेकिन इससे पहले ही भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। अब महानिर्वाणी अखाड़ा और अटल अखाड़ा ने अपना अमृत स्नान फिलहाल के लिए भीड़ को देखते हुए स्थगित किया। मिली जानकारी के अनुसार सभी तेरह अखाड़ों का अमृत स्नान अब बसंत पंचमी को होगा।
रैपिड एक्शन फोर्स तैनात
महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए। ऐसे में बीती रात हुई भगदड़ की घटना को कंट्रोल में करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
एम्बुलेंस में घायलों को ले जाया जा रहा
महाकुंभ 2025 में भगदड़ मचने के बाद कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद मेला क्षेत्र में भारी भीड़ के बीच से एक एम्बुलेंस निकलती दिखी। इसके आसपास भारी संख्या में भीड़ भी नजर आई और पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी चौकन्नी दिखी।
लाखों की संख्या में उमड़ी भीड़
त्रिवेणी संगम में हो रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर ‘अमृत स्नान’ के लिए त्रिवेणी संगम पर लाखों श्रद्धालु उमड़े। पुलिस बल भगदड़ की घटना के बाद उन्हें नियंत्रित करते हुए ताकी और कोई ऐसी घटना न घटे।
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के मौके पर करोड़ों श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए पहुंचे। बीती रात हुई भगदड़ के बाद अब पीड़ित लोग अपनी आपबीती सुना रहे हैं। एक महिला ने बताया कि वो मदद के लिए भीख मांग रहे थे, लेकिन लोग हंस रहे थे।
वहीं एक अन्य ने बताया कि इस भगदड़ में करीब 30-40- लोग जख्मी हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh Live Updates: भगदड़ के बाद हालातों पर PM मोदी की नजर, CM योगी से ली जानकारी
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines