महाकुंभ 2025: वायरल गर्ल मोनालिसा कौन? माला बेचने वाली कैसे बन गई सेलिब्रिटी

Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa: महाकुंभ 2025 में वायरल गर्ल मोनालिसा चर्चाओं में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया उन्हीं की फोटो और वीडियो से भरा हुआ है। आइए जान लेते हैं उस सिंपल सी लड़की के बारे में जो अब सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल हो गई हैं…

Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa

Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa

Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa: प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में वायरल गर्ल मोनालिसा  (Viral Girl Monalisa) आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सांवला रंग खूबसूरत आंखें और दिल चुरा लेने वाली स्माइल वाली ये लड़की सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनकी खूबसूरती देख हर कोई उन्हें देखता ही रह जाता है। आलम ये है कि सिंपल सी लड़की अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। आज हम उनके बारे में जान लेते हैं कि आखिर वो हैं कौन और कैसे एक सेलिब्रिटी बन गई हैं।

विज्ञापन

कौन है मोनालिसा

महाकुंभ 2025 इन दिनों चर्चा में है जिसमें वायरल गर्ल मोनालिसा भी है। सिंपल सी लड़की जो लाइमलाइट में बनी हुई हैं और पूरा सोशल मीडिया उन्हीं के वीडियो और फोटो से पटा हुआ है। मोनालिसा का पूरा नाम मोनालिसा भोंसले है जो इंदौर की रहने वाली हैं। महाकुंभ में मोनालिसा के लिए उन्हीं की खूबसूरती मुसीबत बन गई है क्योंकि लोग उनसे माला खरीदने के लिए नहीं बल्कि फोटो और वीडियो बनाने के लिए उनके पीछे आते हैं। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी मोनालिसा का इंटरव्यू लेने के लिए लाइन में लगे हुए हैं जिससे वो बहुत परेशान हो गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे माला बेचने वाली बन गई सेलिब्रिटी

मोनालिसा महाकुंभ 2025 में मालाएं बेचने का काम करती हैं। वो की तरह की महंगी-महंगी मालाएं हाथों में लिए पूरे कुंभी में घूमती हैं। उनकी आंखें इतनी सुंदर हैं कि किसी ने मोनालिसा की एक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। फिर क्या था लोगों की नजर नेचुरल ब्यूटी पर पड़ी तो हर कोई उनके बारे में जानने का इच्छुक हो गया। एक के बाद एक कई सारी फोटो और वीडियो मोनालिसा के सोशल मीडिया पर छा गए हैं। अब तो एक माला बेचने वाली लड़की किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है, क्योंकि देश-विदेश से आए पर्यटक उनके साथ फोटो क्लिक करवाने और वीडियो बनाने के लिए उनके पीछे-पीछे जाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म भी हो गई ऑफर

कथित तौर पर मोनालिसा की खूबसूरती पर फिदा होकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म में लीड रोल का ऑफर दे दिया है। कहा जा रहा है कि डायरी ऑफ मणिपुर से मोनालिसा डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ