हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'महाकुंभ में लगी आग' बताकर शेयर किया वीडियो, दर्ज हो गई FIR

Maha Kumbh Viral Video : महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में ‘महाकुंभ प्रशासन’ ने एक FIR दर्ज करवाने की बात कही है। वहीं DIG वैभव कृष्ण ने कड़ी चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Maha Kumbh Viral Video : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर देश ही नहीं दुनिया की निगाहें हैं। दुनिया के कोने-कोने से लोग महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। करोड़ों भक्तों के पहुंचने के अनुमान के कारण सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि महाकुंभ में आग लग गई, जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई। इसको लेकर पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है।

सोशल मीडिया पर @NazneenAkhtar23 नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर लिखा गया है, ‘महाकुंभ मेला क्षेत्र के हॉस्पिटल में लगी भीषण आग’। वहीं वीडियो पर यह भी लिखा है कि आठ लोग घायल हो गए हैं। वीडियो को एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। हालांकि वीडियो फर्जी है और महाकुंभ प्रशासन की तरफ से FIR दर्ज कराने की बात कही गई है।

महाकुंभ प्रशासन की तरफ से वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया है कि यह फायर डिपार्टमेंट द्वारा की गई मॉक ड्रिल का वीडियो है। भ्रामक तथ्यों के आधार पर अफवाह फैलाने के कारण आपके विरुद्ध FIR पंजीकृत की जा रही है। इसके साथ ही महाकुंभ के डीआईजी ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है।


डीआईजी वैभव कृष्ण ने वीडियो पर लिखा है कि यह बिल्कुल गलत जानकारी है. आप अफवाह फैलाने में लगे हुए हैं. जो वीडियो आप दिखा रहे हैं वह कुछ दिन पहले कुंभ मेला पुलिस द्वारा आयोजित हमारी फायर मॉक ड्रिल का है। यदि आप कोई अप्रमाणित जानकारी प्रसारित करते हैं तो आपके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कभी देखी है पानी में तैरती पुलिस चौकी, यूपी पुलिस ने वाकई कमाल कर दिया!

क्या है वीडियो में?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोगों की भीड़ है, पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। पुलिसकर्मी भागदौड़ करते दिखाई दे रहे हैं और चारों तरह धुआं फैला हुआ है। आग बुझाने की कोशिश करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं, इसी वीडियो शेयर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में आग लग गई, आठ लोग घायल हो गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें