Maha Kumbh Viral Girl Monalisa Video: प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई लड़की मोनालिसा (Monalisa) पर भगवान भोलेनाथ की ऐसी कृपा हुई की रातों रात वो स्टार बन गई। रुद्राक्ष की माला बेचने वाली सुंदर आंखों वाली लड़की महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र थी, जो सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो गई कि फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की उन पर नजर पड़ी। उन्हें सनोज ने फिल्म ऑफर की और अब अपने करियर की शुरुआत करने से पहले वो कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं जिस वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। आइए आप भी देख लीजिए कि इन दिनों मोनालिसा किस काम में बिजी हैं।
क्या कर रही हैं मोनालिसा
महाकुंभ में कथई आंखों वाली सुंदर सी लड़की इतनी फेमस हो गई कि सोशल मीडिया स्टार बन गई। फिर किस्मत ऐसी पलटी कि उन्हें फिल्म मिल गई और अब जल्द ही आप उन्हें बतौर एक्ट्रेस देखने वाले हैं। इससे पहले वो पढ़ाई करने में बिजी हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो मोनालिसा को पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Aero India 2025 में BJP नेता ने उड़ाया विमान, देखें तेजस्वी सूर्या का वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो के साथ शेयर किया खास कैप्शन
सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वायरल गर्ल पढ़ाई कर रही हैं। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है- ‘धरती पर जन्म लेने के बाद से इंसान सब कुछ सीखता ही है, आज के समाज के लिए पढ़ाई बहुत ही जरूरी है। ऐसे में जो पढाई से वंचित रह जाते है वो समाज से पिछड़ जाते है वायरल गिर्ल मोनालिसा भी वैसी ही है, जो अब पढ़ना सीख रही है जो शायद लोगों के लिए मिसाल बने। इसके साथ उन्होंने हर हर महादेव लिख #monalisa लिखा।
लोगों ने की सनोज मिश्रा की तारीफ
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उस पर कमेंट करने शुरू कर दिए। एक ने लिखा- मुझे भी भगवान कोई ऐसा एंजल मिला दे। दूसरे ने लिखा- भैया बहुत अच्छे और आप सबसे अच्छे निर्देशक और अब सबसे अच्छे शिक्षक हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दें और मोनालिसा बहुत भाग्यशाली हों जो सनोज मिश्रा जी आपको बहुत बढ़िया लगें। तीसरे ने लिखा- धन्यवाद सर आपने जिस सादगी से मोनालिसा की हेल्प की। किसी ने लिखा- हम भी आपके पास आ रहे हैं काम करने के लिए यह मेरे लिए ये मेरे लिये बहुत ही सौभाग्य की बात है। इसी तरह के बहुत सारे कमेंट आए हैं।
यह भी पढ़ें:MOTN opinion poll में ऐश्वर्या दूसरे नंबर पर तो पहले पर कौन? जानें ऑडियंस की पसंद
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines