Maha Kumbh Viral Video : प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. हालत ये हो गई है कि प्रयागराज के बॉर्डर पर ही लोगों को रोका जा रहा है क्योंकि पूरा शहर भर चुका है। जहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ है, वहां लोगों को कमाई करने के कई तरीके भी मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहा है कि अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से आज हजारों रुपये कमा रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक दातून बेच रहा है। उसका कहना है कि महज चार दिन में ही उसने तीस से चालीस हजार रुपये कमा लिए हैं। वह मेले भर में घूम-घूम कर बस दातून बेच रहा है। उसका कहना है कि मेहनत करने पर तीन से चार हजार की दातून की बिक्री हो जाती है। अपनी कमाई से खुश इस लड़के ने अपनी अपनी गर्लफ्रेंड का भी जिक्र किया।
लागत नहीं और कमाई अच्छी
इस लड़के का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे इसका आईडिया दिया था। उसने कहा था कि इसमें कोई लागत नहीं है और कमाई अच्छी है। ऐसे में यह लड़का मेहनत करके कुछ ही घंटे में लाखों रुपये की कमाई कर रहा है। इस लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो
वायरल वीडियो पर आ रहे कमेंट्स
एक ने लिखा कि भाई शादी भी उसी से ही करना, घर बंगला गाड़ी सब मिल जायेगा। एक अन्य ने लिखा कि ये दिल का साफ लड़का है क्योंकि इसने एक मिनट भी नहीं लगाया अपनी गर्लफ्रेंड को क्रेडिट देने में। एक अन्य ने लिखा कि तब तो बहुत बड़ी अर्थशास्त्री है हमारी भाभी जी। एक अन्य ने लिखा कि हर सफल आदमी के पीछे एक मजबूत महिला होती है। साथ ही अच्छी बात है कि आपने अपनी जीएफ को पूरा क्रेडिट दिया।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ भगदड़ की तस्वीरें, बिखरा सामान, रोते परिजन, वीडियो देख दहल उठेगा दिल
एक ने लिखा कि ये लड़का भी कमाल का है, अपनी गर्लफ्रेंड की बात भी मानता है। एक अन्य ने लिखा कि इस लड़के का बिजनेस गर्लफ्रेंड की वजह से सफल हो गया। अब सभी की गर्लफ्रेंड राय देंगी और उसे मानने पर मजबूर करेंगी। एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
16 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
23 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines