Maha Kumbh 2025 viral meme: आज महाकुंभ का शंखनाद हो चुका है, पहले ही दिन मेले में करीब 1.65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे से ही यहां के 44 घाटों पर भक्तों ने स्नान करना शुरू कर दिया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर महाकुंभ की कई वीडियो सामने आई हैं।
देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर मेले से कुछ मीम भी वायरल हो रही हैं। इनमें से किसी में तो कोई अघोरी बाबा पुष्पा स्टाइल में डायलॉग बोल रहा है तो कोई साध्वी अपनी सुदंरता के चलते चर्चा में बनी हुई है। आइए देखते हैं Maha Kumbh 2025 के कुछ viral meme.
वायरल साध्वी रह चुकीं हैं एक्ट्रेस
इस वायरल मीम में एक साध्वी की 2 साल पुरानी फोटो है, जिसमें वह आधुनिक कपड़े पहनकर किसी बीच पर टहलती नजर आ रही है। वहीं, दूसरी वीडियो प्रयागराज से है जहां अब वह साध्वी जीवन को पूरी तरह अपना चुकी है। वह अब साड़ी पहनती हैं। जब इस बारे में उनकी वीडियो बनानी वाले उनसे पूछते हैं तो उन्होंने बताया कि वह जीवन में शांती और सच की तलाश में साध्वी बनी हैं।
साधु-संतों के रहन-सहन की चर्चा, टैंट के आगे खड़ी दिखीं ऑडी
एक वीडियो में महाकुंभ मेले में ऑडी और अन्य लग्जरी गाड़ियां खड़ी हैं। ये गाड़ियां कथित रूप से नागा बाबाओं की बताई जा रही हैं। नेटिजन्स इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं और साधु-संतों के ठाठ-बाट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
पुष्पा स्टाइल में दिखे अघोरी बाबा
महाकुंभ से वायरल एक वीडियो में एक अघोरी बाबा काले रंग कंबल और काला चश्मा पहने दिख रहे हैं। ये बाबा ऊंट वाले से उसकी सवारी कराने के लिए कहते हैं। जब वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति उनकी वीडियो बनाने लगता है तो वह ऊंट की सवारी का एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं, इतना ही नहीं वह पुष्पा स्टाइल में डायलॉग भी बोलते हैं।
ये भी पढ़ें: Prayagraj MahaKumbh के पहले अमृत स्नान की समय सूची जारी, बनेंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines