दिवाली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है. सभी लोग अपने दोस्तों और परिवार के लिए मिठाइयां खरीदते हैं और एक-दूसरे को तोहफे भी देते हैं. इसी उम्मीद से तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीरमणि ने सोशल मीडिया पर अपना पता साझा किया, ताकि दिवाली पर उन्हें मिठाई का डिब्बा मिल सके. मिठाई के बजाय उसके घर पर टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन जैसे महंगे सामानों की डिलीवरी होने लगी और वो भी कैश ऑन डिलीवरी. क्या यह सिर्फ प्रैंक था और क्यों परेशान होकर वीरमणि को शहर छोड़ने की बात कहनी पड़ी, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- 10-10 रुपये के 12,300 सिक्के लेकर पहुंचा स्कूटी खरीदने, गिनने में लगे 2 घंटे; 3 साल से कर रहा था जमा
मिठाई मांगने के लिए शेयर किया था अपना पता
मदुरै के इन्फ्लुएंसर वीरमणि ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से दिवाली के मौके पर मिठाई का डिब्बा भेजने की अपील की थी. इसके लिए उन्होंने अपना फोन नंबर और घर का पता भी शेयर किया. मिठाई आने के बजाय उनके पते पर महंगे सामान आने लगे. एक वीडियो बनाकर इन्फ्लुएंसर वीरमणि ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी और बताया कि कुछ लोग उनके नाम और पते पर कैश ऑन डिलीवरी करके महंगे सामानों के फर्जी ऑर्डर कर रहे हैं. उनके साथ ऐसा कई बार हो चुका है, क्योंकि फ्रिज, एसी और टीवी आने की बात कही है.
वीडियो बनाकर वीरमणि ने परेशानी की जाहिर
डिलीवरी के लगातार ऑर्डर आने की वजह से वीरमणि काफी परेशान हो गए हैं. उनके घर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन जैसे सामान पहुंचने लगे. वीडियो में उन्होंने बताया है कि आधा घंटे में 15 से ज्यादा ऑर्डर आ गए हैं, जिसे खरीदने के लिए अब उनके पास पैसा नहीं है.
इनमें एक टीवी का ऑर्डर करीब 1.69 लाख रुपये का बताया गया. इसके अलावा, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के डिलीवरी एजेंट भी खाने के ऑर्डर लेकर उनके घर पहुंचने लगे.
परेशान होकर घर छोड़ने की आई नौबत
वीरमणि की अपील के बावजूद, फर्जी ऑर्डर आने का सिलसिला जारी रहा. लगातार डिलीवरी और लोगों की नाराजगी से परेशान होकर उन्होंने शहर छोड़कर जाने की बात कही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में उनके घर पर ताला लगा मिला और पड़ोसियों ने बताया कि वह वहां से चले गए थे. सोशल मीडिया पर किसी का पता और फोन नंबर वायरल होने से लोगों को कितनी परेशानी हो सकती है वीरमणि इस बात का उदाहरण हैं. इसलिए अगर आपकी भी सोशल मीडिया पर बड़ी फैंस फॉलोइंग है तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- ‘कभी खुद को खत्म मत करना…’ एक यूजर ने PM मोदी और CM विजय की 12 साल पुरानी फोटो शेयर की
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
10 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
13 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
17 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines