अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम तो महिला पर सवार हो गया भूत, डांस देख उल्टा भागा बुलडोजर

Madhya Pradesh bulldozer Viral video : ‘भुतहा’ डांस देखकर वापस बुलडोजर और प्रशासन की टीम को वापस लौटना पड़ा, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

MadhYA Pradesh Viral Video (1)

मध्य प्रदेश का वीडियो वायरल

Madhya Pradesh Bulldozer Viral video: पिछले कुछ समय से अपराधियों और माफियाओं पर कार्रवाई के लिए बुलडोजर का खूब प्रयोग किया गया। प्रशासन की तरफ से बुलडोजर का प्रयोग अतिक्रमण हटाने के लिए भी किया जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अतिक्रमण हटाने पहुंची एक टीम को महिला का ‘भुतहा’ डांस देखकर भागना पड़ गया।

विज्ञापन

मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर का बताया जा रहा है। जहां प्रशासन से जुड़ा अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा था लेकिन महिलाओं ने ऐसा डांस दिखाया कि बुलडोजर चालक को गियर बदलना पड़ गया और वापस आना पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने बालों को खोलकर डांस कर रही है और अन्य महिलाएं भी विरोध कर रही हैं।

विज्ञापन

‘भुतहा’ डांस देख भागा बुलडोजर 

कुछ देर बाद महिलाओं की संख्या बढ़ गई और बुलडोजर को वापस खदेड़ने लगीं। एक महिला अपने बाल खोलकर अजीब तरीके से डांस करने लगी। यह सब देखकर बुलडोजर चालाक ने वहां से पीछे हटने का फैसला किया। बताया गया कि राजस्व की टीम का विरोध करने के लिए कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की। इसके बाद पूरा अमला वहां से वापस लौट गया।

विज्ञापन

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि बुलडोजर भगाने का सबसे सटीक और अच्छा तरीका! एक ने लिखा कि गजब है भाई हंगामा करो, कब्ज़ा कर लो और जब प्रशासन पहुंचे तो भूत बचाने पहुंच जाएगा। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बुलडोजर तो भेजना सब जानते हैं लेकिन बुलडोजर को वापस कैसे भेजना है, वो इन महिलाओं ने बता दिया।

विज्ञापन

महिलाओं ने जब राजस्व की टीम पर हमला बोला, उस वक्त वहां प्रशासन से जुड़े कई लोग मौजूद थे। महिलाओं ने पत्थरबाजी की, जिसे देखते हुए टीम ने वहां से वापस निकलने का फैसला किया। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ