Madhya Pradesh Viral News: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स चोरी के इरादे से पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसता है। वहां पर जाने का उसका मकसद था चोरी की घटना को अंजाम देना। लेकिन इस चोर ने चोरी से पहले दूसरे काम को ऊपर रखा। वह काम था, भगवान की पूजा करना। दरअसल सीसीटीवी फुटेज की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें इस चोर की चोरी के बजाय उसकी भगवान के प्रति श्रद्धा को लेकर बात की जा रही है।
वायरल धार्मिक चोर
मध्य प्रदेश के माचलपुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। शनिवार रात एक चोर पेट्रोल पंप में चोरी के इरादे से घुसता है, वहां पर मौजूद भगवान के मंदिर पर उसकी नजर पड़ती है। जिसके बाद वह पहले पूजा कर उनका आशीर्वाद लेता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने भगवान के आगे अपना सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। जिसको देखकर लगता है कि यह चोर देवता के सामने सिर झुकाकर अपने काम के लिए इजाजत ले रहा हो। इसके बाद वह अपने काम में लग जाता है। दराजें खोलता है और हर तरफ कैश खोजने लगता है।
ये भी पढ़ें: Success Story: 17 साल का लड़का हर महीने कमाता है 16 लाख! क्रिसमस गिफ्ट से शुरू किया बिजनेस
1.लाख 57 हजार रुपए चोरी
यह घटना न केवल चोरी की बल्कि चोर के अनोखे अंदाज की वजह से चर्चा का विषय बन गई है। जानकारी के मुतबिक, उस चोर ने करीब 1.लाख 57 हजार रुपए चोरी किए हैं। घटना के समय पेट्रोल पंप के कर्मचारी सो रहे थे। चोरी के बाद चोर मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, तब तक पेट्रोल पंप के कर्मचारी जाग गए थे, जो चोर के पीछे भी भागे लेकिन उसको वह पकड़ नहीं पाए। वेवदुनिया हिंदी के एक्स हैंडल पर इस चोरी का पूरा वीडियो देखा जा सकता है।
पुलिस चोर की तलाश कर रही है। सीसीटीवी देखकर उसका सुराग निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से एक लोहे की रॉड और एक साड़ी बरामद हुई है।
ये भी पढ़ें: 11 बार डसने के बाद भी 5 साल से लगातार लड़की का पीछा कर रहा काला नाग! परिवार वाले कर रहे दावा
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines