Viral Video: ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’ ये कहावत तो आप सभी ने सुनी ही होगी। लेकिन इसका जीता जागता उदाहदण मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में देखने में को मिला है। जहां तेज रफ्तार कार ने बच्ची को इतनी जोरदार टक्कर मारी की वो कुछ दूर जा गिरी। यह मोमेंट इतना डरावना था कि जिसने भी इस वीडियो को देखा उसका दिल दहल उठा। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी तेज टक्कर के बाद भी बच्ची सुरक्षित है। पढ़िए पूरी खबर…
ड्राइवर ने दो बार बच्ची पर चढ़ाई कार
वीडियो औबेदुल्लागंज अर्जुन नगर ब्रिज के सर्विस रोड का बताया जा रहा है। जहां बच्ची अचानक दौड़ते हुए कार के सामने आ गई। जिसके चलते तेज रफ्तार कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची कुछ दूर जा गिरी। कार चालक कुछ समय के लिए रुका लेकिन वहां मौजूद लोगों का आक्रोश देख वह भागने लगा। इस दौरान बच्ची के ऊपर दो बार कार का पहिया चढ़ गया। लोगों की तमाम कोशिश के बाद भी कार चालक फरार हो गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि बच्ची के ऊपर दो बार कार का पहिया चढ़ने के बावजूद भी वह सुरक्षित है। इसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसको देख लोग हैरान हो गए।
यह भी पढ़ें: पुणे में एक्सीडेंट का एक और खतरनाक वीडियो! महिला को कार ने मारी टक्कर, 20 फुट दूर जाकर गिरी
इस वीडियो को Tushar Rai नाम के अकाउंट से X पर पोस्ट किया गया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि बच्ची को इस तरह सड़क पर भागकर नहीं आना चाहिए क्योंकि ऐसे ही दुर्घटना हो जाती है। दूसरे ने लिखा कि भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि बच्ची सुरक्षित है। तीसरे ने लिखा कि वीडियो देखकर साफ-साफ पता चल रहा है कि गलती बच्ची की है। चौथे ने लिखा कि गलती माता- पिता की भी होती है जो बच्चों को इस तरह सड़क पर छोड़ देते हैं।
यह भी पढ़ें: टोल टैक्स पर बुलडोजर से हमला करने वाले की हालत खराब, यूपी पुलिस ने कर दिया ये हाल
एक अन्य ने लिखा कि वीडियो देखकर सभी लोगों को लग रहा है कि गलती कार चालक की है जबकि इसमें बच्ची की गलती है, उसको ऐसे दौड़ना नहीं चाहिए था। एक ने लिखा कि घटना के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाना चाहिए था ना कि कार चालक के ऊपर हाथ साफ करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि कार चालक की कोई गलती है, बच्ची अचानक आगे आ गई।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
12 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
16 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines