Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बच्ची के जन्मदिन के मौके पर केक लेने के लिए गया था। रास्ते में पुलिस वाले मिले और अपने साथ लेकर गए। पुलिस थाने में एक बाइक के सामने उसे खड़ा कर फोटो खिंचा गया और फिर 300 का चालान कर दिया गया। इतना ही नहीं, शख्स ने यह भी कहा कि मुझे धमकी भी दी गई।
क्या है पूरा मामला?
पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना पुलिस में तैनात कुछ पुलिस वालों के खिलाफ अजीब शिकायत हुई है। शिकायतकर्ता सुशील कुमार शुक्ला ने कहा कि वह पैदल आ रहा था। पुलिस वालों ने उसका हेलमेट न लगाने के कारण चालान काट दिया और उससे ₹300 वसूल लिए। सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना 4 जनवरी 2024 हुई है।
शिकायत में कहा गया है कि वह अपनी बेटी के जन्मदिन का आमंत्रण देकर शाम 7.30 बजे बहादुरगंज की तरफ से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी पीछे से पुलिस की गाड़ी आई, चार पुलिस वाले थे जो शादी वर्दी में थे। पुलिसवालों ने जबरदस्ती मुझे गाड़ी में बैठा लिया और थाने ले गए।
पीड़ित का कहना है कि जब उसने थाना प्रभारी से यहां लाने का कारण पूछा तो उसके साथ अभद्रता की गई। पुलिस वालों ने धमकी दी कि हंगामा करोगे तो ऐसे केस में फसाएंगे कि 18000 रुपये जुर्माना होगा और 6 माह तक जमानत नहीं होगी। इसके बाद शख्स ने निवेदन किया कि मेरी बेटी का जन्मदिन है, जानें दें। पुलिसवालों ने वहां खड़ी एक मोटरसाईकिल का नंबर लिखकर हेलमेट न लगाकर गाड़ी चलाने के आरोप में 300 रुपये का चालान काट दिया।
यह भी पढ़ें : पहले नाबालिग को सुनाई फांसी की सजा, अब सुप्रीम कोर्ट ने सुधारी अपनी गलती, 25 साल बाद हुई रिहाई
सुशील कुमार शुक्ला ने कहा कि चालान काटने के बाद पुलिसवालों ने कहा कि हमें चालान काटने का लक्ष्य पूरा करना है। अब जब शख्स ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है तो मामला चर्चा में आ गया। थाना प्रभारी अजयगढ़ रवि जादौन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ऐसा नहीं हो सकता कि पैदल चलने वाले का हेलमेट न पहनने का चालान काट दिया जाए। इस मामले की जांच करवाई जाएगी।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
21 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines