---विज्ञापन---

गजब! दिवाली के बाद यहां लगती है सांपों की अदालत, इंसानों को काटने का बताते हैं कारण

Madhya Pradesh News: 31 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया गया। दिवाली के बाद मध्यप्रदेश में एक अनोखी अदालत का आयोजन होता है, जिसमें सांप आते हैं। पिछले 100 साल से ये अदालत लगती आ रही है।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh News Vijendra Singh Rana: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 30 किलोमीटर दूर सीहोर नाम का एक जिला है। इस जिले के गांव लसूड़िया परिहार में दिवाली के बाद पड़वा पर एक अनोखी अदालत लगती है। उस अदालत में इंसानों की पेशी नहीं बल्कि सांपों की पेशी की जाती है। यहां पर सांप आकर इंसानों को काटने की वजह बताते हैं। इस अदालत की परंपरा करीब 100 साल से ऐसे ही चली आ रही है।

सांपों की अदालत में क्या होता है?

ये वही गांव है जहा पर अगर किसी को सांप काट लेता है तो वहां के लोग इलाज के लिए अस्पताल नहीं मंदिर जाते हैं। इसके अलावा दिवाली के अगले दिन एक अदालत का आयोजन होता है। जिसमें सांप आकर बताता है कि उसने किसी व्यक्ति को क्यों काटा है। इस चमत्कार को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। जानकारी के मुताबिक, इसमें करीब 15 हजार से ज्यादा लोग शामिल होते हैं। ये प्रथा 100 साल से चली आ रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video : बच्चे के लिए भगवान बना शख्स! गले में अटका चिकन का टुकड़ा तो ऐसे बचा ली जान

सांप बताते हैं डसने का कारण

अदालत में पेशी के दौरान सांप इंसानी शरीर में आते हैं। कोर्ट में उनसे पूछा जाता है कि उसने इंसान को क्यों काटा? तो इंसानी रूप में वह सांप वजह बताता है। कोई कहता है पूछ पर पैर रख दिया था, तो कोई कहता है परेशान किया था। पेशी के दौरान सांप के काटने का कारण जानने के अलावा एक वादा भी लिया जाता है कि भविष्य में ऐसी घटना फिर से नहीं होगी। सांप की अदालत का यह नजारा हर साल यहां दीपावली के दूसरे दिन पड़वा को देखने मिलता है। यहां वह सब लगो पहुंचते हैं जिनको कभी किसी सांप ने काटा होता है।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh News

अदालत के जज होते हैं पंडित

जैसे ही अदालत शुरू करने के लिए सांप की आकृति बनी थाली को नगाडे की तरह बजाना शुरू किया जाता है। इसके बाद जिन लोगों को कभी भी सांप ने काटा होता है वह झूमने लगते हैं। सभी सर्पदंश के पीड़ित झूमते हैं और एक-एक कर पंडित के सामने आते हैं। यहीं से अदालत की कार्रवाई शुरू होती है।

---विज्ञापन---


ये भी पढ़ें: पत्नी से पीड़ित पति ने दो बच्चों संग किया सुसाइड, बातें सुन फट जाएगा कलेजा

First published on: Nov 01, 2024 10:37 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola