हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

वीडियो देख सहम जाएगा दिल! बचाने की गुहार लगाता रहा नाबालिग, बोनट पर बिठाकर भागता रहा शख्स

Madhya Pradesh Viral Video : मध्य प्रदेश के मैहर जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, यहां करीब एक किमी तक नाबालिग लड़के को लेकर कार चालक भागता रहा। इसके बाद पिटाई कर फरार हो गया।

विज्ञापन

Madhya Pradesh Viral Video : पिछले कुछ दिनों से हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे मामले को ध्यान में रखकर कठोर कार्रवाई होती है लेकिन ना तो घटनाएं कम हो रही हैं और ना ही घटना को अंजाम देने वालों में कोई खौफ दिख रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के मैहर जिले का है, यहां एक्सीडेंट के बाद नाबालिग को एक किमी तक कार सवार लेकर भागता रहा।

मध्य प्रदेश में हिट एंड रन जैसा मामला

मामला अमरपाटन थाने के मैहर रोड़ का है, यहां एक कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार शख्स कार के आगे आकर खड़ा हो गया और उसे रोकने लगा। हालांकि कार सवार ने गाड़ी को रोकने की जगह भागने की कोशिश करने लगा।

कार के आगे खड़ा नाबालिग लड़का बोनट पर लटक गया। इसके बाद भी कार सवार ने गाड़ी नहीं रोकी। करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक नाबालिग लड़का कार की बोनट पर लटका रहा और कार सवार भागता रहा। कार बाजार से होकर भी गुजरी लेकिन किसी ने ना तो कार को रोकने की कोशिश की और ना नाबालिग को बचाने की।

देखें वीडियो


नाबालिग कार पर लटका हुआ था और तेज रफ्तार से दौड़ रही कार को देखकर रो रहा था। बताया गया कि सुनसान जगह पर ले जाकर कार चालक ने बच्चे को नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट कर फरार हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें : “फैसल बदमाश” ने बनाई रील, पीछे पड़ गई पुलिस; शर्मनाक वीडियो हुआ था वायरल

एक दुकान में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। जांच करने पता चला कि कार किसी अमित श्रीवास्तव के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस से कार चालक को लेकर शिकायत की गई है। पुलिस अब आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आरोपी पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें