हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारी पड़ा रील का चस्का, नदी में कूदने के बाद लड़के की मौत; बाहर निकाली गई लाश

Deadly Reel Viral : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रील बनाने के लिए नदी में छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। इस छलांग के बाद शख्स नदी से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Deadly Reel Viral : रील बनाने के लिए लोग जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं करते। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें रील बनाने के चक्कर में लोगों की जान जा चुकी है। कभी सड़क पर स्टंट करते वक्त जान चली जाती है तो कभी ट्रेन के आगे खड़े होकर रील बनाते वक्त दुर्घटना हो जाती है। ऐसे ही एक शख्स की जान चली गई।

रील के चक्कर में गई शख्स की जान 

मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है, यहां एक शख्स ने तिलवारा घाट के पुल से नदी में छलांग लगाई लेकिन वह फिर वापस बाहर निकलकर नहीं आया। जब काफी देर तक शख्स बाहर नहीं आया तो स्थानीय गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की तो उसकी बॉडी मिली।

बताया गया कि कई लड़के यहां से छलांग लगाकर रील बनाते थे। 23 साल के अंकुर गोस्वामी ने भी रील बनाने के लिए पुल से नदी में छलांग लगा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी में कूदने के बाद वह कुछ देर तक पानी में तैरता रहा लेकिन बाद में वह लापता हो गया।

विज्ञापन


अंकुर गोस्वामी अपने दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए तिलवारा घाट पहुंचा था। एक दोस्त उसका वीडियो बना रहा था, तभी अंकुर ने नदी में छलांग लगाई और उसकी मौत हो गई। बाद में गोताखोरों ने नदी में तलाश कर अंकुर की लाश को बरामद किया और उसे बाहर निकाला। अंकुर धनवंतरी नगर के शांति नगर का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें : दुनिया की सबसे छोटी लड़की के साथ खली ने किया मजाक, भड़के लोग; जानें क्यों?

विज्ञापन

लोगों की मानें तो तिलवारा घाट पुल सुसाइड पॉइंट के नाम से कुख्यात हो चुका है। यहां पर कई लोगों की जान जा चुकी है। नर्मदा नदी पर बने इस पुलिस से कई युवा नदी में छलांग लगाते हैं और जान से हाथ धो बैठते हैं। अब इस युवक की मौत के बाद तिलवारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola