तीसरी बार शादी का कार्ड लेकर कोर्ट पहुंचा कैदी, जज बोले- फिर कहोगे हनीमून पर भी जाना है?

Madhya Pradesh High Court Viral Video: तीसरी बार शादी का कार्ड लेकर जज के सामने पहुंचे शख्स की चालाकी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज ने पकड़ लिया और फटकार लगाते हुए कहा कि पहले सजा भुगतो, शादी करने के बाद कहोगे कि अब हनीमून पर जाना है।

MP High Court

MP High Court

Madhya Pradesh High Court Viral Video : एक बार जेल जाने के बाद कैदी कोर्ट के आदेश पर ही बाहर आ सकता है, चाहे किसी की शादी हो या फिर किसी की अंतिम यात्रा में शामिल होना हो। कई लोग झूठ बोलकर, कोर्ट को गुमराह कर जेल से एक बार नहीं बल्कि कई बार बाहर आ जाते हैं। एक कैदी के वकील की चालाकी, जज ने पकड़ ली जब वह तीसरी बाद शादी का कार्ड लेकर कोर्ट रूम पहुंचा।

तीसरी बार शादी का कार्ड लेकर पहुंचा शख्स

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जज साहब ने एक कैदी की चालाकी को ना सिर्फ पकड़ ली बल्कि उसे राहत देने से भी इनकार कर दिया। वीडियो की शुरुआत में जज वकील से पूछ रहे हैं कि जो आदमी जेल में हैं, उसकी शादी होने वाली है क्या?

जेल में रहते इंसान को मिला शादी का न्योता 

इस पर जवाब हां में मिला तो जज ने कहा कि वाह भाई वाह, कितने होनहार पुत्र हैं ये ! जेल में सजा भुगत रहे हैं और इन्हें शादी करने का न्योता भी मिल गया है। ऐसा कभी सुना है आप लोगों ने कि जेल में रहते इंसान को शादी करने का न्योता मिला हो? इस पर जज को बताया गया कि दो बार पहले भी इनकी शादी तय हो चुकी है।


जज ने कहा कि इसका मतलब ये है कि दो बार पहले भी ये कोर्ट को दिखा दे चुके हैं। जज ने कहा कि ये गजब कोहिनूर हीरा हैं, दो बार पहले शादी तय हो गई और अब तीसरी बार भी होने जा रही है। वकील ने कहा कि अब शादी तय हो गई है,कार्ड हमने फाइल किया है।

जज ने कड़े शब्दों में कहा कि पहले सजा भुगतो फिर शादी करना। शादी के बाद सजा भुगतोगे? तब कहोगे कि शादी हो गई है अब हनीमून पर जाना है। जज की बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसी नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ