Gwalior Firing Viral Video : आजकल लोग मामूली सी बात पर फायरिंग और हत्या जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सहनशीलता तो मानो खत्म ही हो गई है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है। यहां मामूली से विवाद के बाद मामा भांजे पर फायरिंग कर दी गई।
मध्य प्रदेश में एक तरफ आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर ‘बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है लेकिन इसके बावजूद अपराध करने वालों के हौसले बुलंद हैं। ताजा उदाहरण ग्वालियर से देखने को मिला है। यहां मामूली सी बात पर कुछ लोग एक होटल में घुसे, मारपीट की और फायरिंग कर दी।
फायरिंग में एक शख्स को गोली लगी, जब एक अन्य शख्स जख्मी हो गया। जख्मी शख्स का भांजा जब इस मारपीट में बीच बचाव करने पहुंचा तो वह भी चोटिल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मारपीट और फाययिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें :स्कूली बच्ची के साथ छेड़खानी करते ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल, मर्सिडीज के LOGO से पकड़ा गया आरोपी
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग पहले होटल में दाखिल होते हैं और हाथापाई शुरू कर देते हैं। इसके बाद पीछे कुछ और लोग भी होटल में दाखिल होते हैं, जिनके हाथ में डंडे दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर तक हुई मारपीट के बाद फायरिंग की गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : दो मर्दों के साथ होटल में थी पत्नी, परिवार को लेकर पहुंचा पति; जमकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
मिली जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित ब्लू वेल होटल की है। अब इस वायरल वीडियो के आधार पर मध्य प्रदेश के कानून व्यवस्था पर लोग सवाल उठाने लगे हैं।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
10 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
12 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
17 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines