महिला से मिलने पहुंचे लड़के, रस्सी से बांध निकाल दिए सारे कपड़े! वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

 Viral Video : मध्य प्रदेशके दो लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बिना कपड़ों के दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले पर बयान दिया है लेकिन परिजनों का आरोप बेहद चौंकाने वाला है।

Dhar MP Video

 Viral Video : मध्य प्रदेश के धार जिले का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां के दो युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना कपड़े में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में रस्सी बंधी हुई है। एक युवक रोता हुआ दिखाई दे रहा जबकि कई लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की पिटाई भी की गई है। इसके बाद दोनों युवक रहम की भीख मांगते दिखाई दिए।

विज्ञापन

मामला धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे एक लड़के का नाम सलमान निवासी धरमपुरी तथा दूसरे का नाम तब्बू उर्फ ताहिर जो धरमपुरी के पास पगारा गांव का रहने वाला है। वायरल वीडियो को लेकर धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि आखिर मामला क्या है। वहीं आरोपियों के परिजनों का दावा चौंकाने वाला है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर क्या बोली पुलिस?

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों में से एक तब्बू उर्फ ताहिर लड़की को अकेली देख उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं दूसरा आरोपी तमाशा देख रहा था। थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि घटना 14.10.2024 को धरमपुरी के ग्राम तारापुर में हुई थी। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया था अभी दोनों आरोपी जेल में है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके संबंध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

आरोपी की मां के बयान पर सवाल

वहीं आरोपी ताहिर की मां ने कहा कि मेरे बेटे और महिला की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। महिला मेरे बेटे को बार-बार मिलने के लिए बुलाती थी। मेरे बेटे के साथ महिला और उसके परिजनों ने मिलकर लूटपाट की और मारपीट कर गाड़ी और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद बिना कपड़ो के वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मेरे बेटे और महिला के फोन की जांच की जाए। सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन

आरोपियों के परिजन कुछ और आरोप लगा रहे हैं जबकि पुलिस और कुछ बता रही है। अब पूरा मामला क्या है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इसी बीच दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है और इसे शेयर किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ