Maa Baglamukhi Gupt Darbar Viral Video: देश में कई बाबा ऐसे हैं, जो चमत्कार के दावे करते हैं। कुछ ही देर में बीमारी ठीक करने का चमत्कार दिखाते हैं। ऐसे ही एक बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कुछ ही सेकंड में बीमारियों को दूर करने की बात कह रहे हैं। वहां मौजूद लोग भी कह रहे हैं कि कुछ ही सेकंड में उनकी बीमारी ठीक हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाबा मंच पर बैठे हुए हैं। उनके सामने बड़ी संख्या में भक्त मौजूद हैं। बाबा वहां मौजूद लोगों की बीमारी को मिनटों में दूर कर रहे हैं। 30 सेकेंड में मोतियाबिंद का शर्तिया इलाज, माइग्रेन की समस्या जड़ से खत्म, सर्वाइकल से तुरंत राहत आदि इस वीडियो में है।
सेकंडों में ठीक हो गई बीमारी!
अब बाबा के इस चमत्कार के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो मां बगलामुखी गुप्त दरबार का है। इलाज कर रहे बाबा का नाम अमित शर्मा है और Maa Baglamukhi Gupt Darbar नाम का यूट्यूब चैनल है। इस चैनल पर दावा किया गया है कि कैंसर, टीबी, अस्थमा, सरवाइकल, शरीर में दर्द, रसौली इत्यादि, कोई भी बीमारी जिसे डॉक्टर भी इंकार कर चुके हैं, इस दरबार में आकर 100 प्रतिशत ठीक हो जाएंगे। सबसे बड़ी बात, यहां पर सारे इलाज निशुल्क किए जाते हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों की टिप्पणियां
एक ने लिखा कि लगता है कि ये बाबा बागेश्वर को भी पीछे छोड़ देंगे। एक ने लिखा कि अगर जो दावे किए जा रहे हैं, सच है तो फिर बंदे में दम तो है। एक ने लिखा कि बताओ, इसी मोतियाबिंद के ऑपरेशन के डॉक्टर 30000-40000 लेते हैं। एक ने लिखा कि चलो अब सरकार को स्वास्थ्य सेवा के लिए किसी बजट की आवश्यकता नहीं रही।
एक ने लिखा कि पढ़ाई, लिखाई करके जो लोग डॉक्टर बने हैं, उन्हें क्या घर बैठ जाना चाहिए? एक ने लिखा कि हिन्दू धर्म का मजाक बनाने में ये लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक ने लिखा कि अगर इतने दावे ये शख्स कर रहा है वो भी फ्री इलाज के, तो कुछ तो बात होगी। ये किसी से पैसे भी नहीं मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें : किस देश में बिना नहाए बिस्तर पर जाना है गैरकानूनी? जानें ऐसे ही रोचक सवालों के जवाब
अब बाबा के चमत्कार को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम लोग सवाल उठा रहे हैं तो कुछ का कहना है कि बाबा के दावे में दम है। हालांकि बड़ी बड़ी बीमारियों को कुछ ही देर में ठीक करने का दावा लोगों के गले नहीं उतर रहा है। यही वजह है कि वीडियो को शेयर कर लोग इस पर तंज कस रहे हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines