हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

वेटर नहीं रोबोट कर रहा था सर्विस, पंजाब की शादी का वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

ऐसे तो आपने शादियों में वेटरों को खाना परोसते हुए हेखा होगा. लेकिन आजकल की शादियों में कुछ नया और अलग करने का चलन बढ़ गया है, लेकिन पंजाब के लुधियाना की एक शादी ने सबको हैरान कर दिया. यहां मेहमानों को आइसक्रीम परोसने का काम किसी वेटर ने नहीं बल्कि एक रोबोट ने किया. इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक सफेद रंग का रोबोट ट्रे में आइसक्रीम के कप लेकर मेहमानों के बीच घूमता नजर आता है. जैसे ही वह किसी टेबल के पास पहुंचता है, वहीं रुक जाता है और मेहमान खुद ट्रे से आइसक्रीम उठा लेते हैं. रोबोट की इस स्मार्ट सर्विस को देखकर शादी में आए लोग काफी हैरान और उत्साहित दिखे.

यह वीडियो फरवरी 2026 के आखिर में सोशल मीडिया पर सामने आया और देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो की शुरुआत एक शानदार वेडिंग हॉल से होती है, जहां ढोल-नगाड़ों और भांगड़ा के बीच अचानक रोबोट आइसक्रीम लेकर आता दिखाई देता है.

---विज्ञापन---

वीडियो में दो छोटे बच्चे रोबोट के पास खड़े होकर उसे बड़े ध्यान से देखते हैं. वे उसके आसपास घूमते हुए उसकी हर हरकत को उत्सुकता से देखते नजर आते हैं. शादी में मौजूद लोगों के लिए यह नजारा किसी अजूबे से कम नहीं था.

View this post on Instagram

A post shared by ikswaal (@_ikswaal)

---विज्ञापन---

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @_ikswaal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इसे 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सिखों ने रोबोट को नौकर बना दिया.” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “इसे टिप नहीं मांगनी चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “लोग कहते हैं एआई नौकरी खा जाएगा, लेकिन इसे संभालने के लिए भी एक आदमी रखा है.”

Sponsored Links by Taboola