नई दिल्ली: पाइनएप्पल एक बहुत ही रसीला फल है जोकि बीटा-कैरोटिन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें फैट भी कम मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए आप तौर पर अनानास को लोग सलाद या शेक को तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने पाइनएप्पल का हलवा ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पाइनएप्पल का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये खाने में बहुत ही लजीज होता है। इसको आप उपवास या फिर वजन घटाने के दौरान झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पाइनएप्पल हलवा बनाने की रेसिपी-
पाइनएप्पल हलवा बनाने की सामग्री-
-250 gms पनीर या रिकोटा चीज़ (क्रश किया)
-450 ग्राम पाइनएप्पल (क्रश किया)
-60 ग्राम चीनी
-2 टेबल स्पून घी
-चुटकीभर केसर
-कुछ बूंदें पीला फूड कलर
-8-10 कटे हुए पिस्ता
पाइनएप्पल हलवा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालें।
फिर आप इसमें पाइनएप्पल और चीज डालकर उबाल लें।
इसके बाद आप इसमें पीले रंग का फूड कलर डालकर मिला दें।
फिर आप इस मिक्चर को पानी सूखने तक मीडियम आंच पर ढक कर पकाएं।
इसके बाद आप इसमें चीनी और केसर डालें और मिला दें।
फिर आप इसको कम से कम 10 मिनट तक हलवे की तरह गाढ़ा होने तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
अब आपका पाइनएप्पल हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको कटे हुए पिस्ता से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
6 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
9 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
10 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines