Longest Fingernails World Record: एक महिला को अपने नाखूनों से इतना प्यार है कि उसने 25 साल नाखून नहीं कटवाए। वे करीब 13 मीटर लंबे हो चुके हैं और वह उन्हें काफी संभालकर रखती है। अपने नाखूनों के साथ उसने दुनिया का सबसे अनोखा रिकॉर्ड बनाया है और इस रिकॉर्ड के लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है।
नाखूनों के लिए रिकॉर्ड बनाने वाली वह पहली महिला बन गई है। उसकी सभी 10 अंगुलियों के नाखूनों की लंबाई डबल डेकर बस जितनी करीब 42 फीट 10 इंच है। जी हां, इस महिला का नाम डायना आर्मस्ट्रॉन्ग है, जो अमेरिका की रहने वाली है। महिला का कहना है कि वह उन्हें नाखूनों के कारण समस्यााएं झेलनी पड़ी, लेकिन वह इनके साथ काफी नॉर्मल लाइफ जी रही है।
यह भी पढ़ें:US: स्पेशल कबाब खाना पड़ गया भारी, परिवार के 6 सदस्यों के दिमाग में पड़ गए कीड़े!
नाखून नहीं काटने की खास वजह
63 वर्षीय डायना ने बताया कि 25 साल से नाखून नहीं काटने की वजह उसकी बेटी लथिसा है, जिसकी मौत 1997 में अस्थमा की बीमारी से मौत हो गई थी। लथिसा हर महीने मैनिक्योर कराती थी। वह अपने नाखूनों को काफी पसंद करती थी। लथिसा की मौत होने से एक दिन पहले ही डायना ने उसके नाखूनों की सफाई की थी और अगले दिन अचानक तबियत बिगड़ने से नींद में ही उसकी मौत हो गई।
इसलिए उसने आज तक नाखून नहीं काटे। हालांकि इस वजह से उसे कई कुर्बानियां भी देनी पड़ीं। जैसे वह कार ड्राइवर नहीं कर सकती। हादसा होने के खतरे से उन्होंने ड्राइविंग करना छोड़ दिया। अपने घर में तो खास टॉयलेट बनाया है, लेकिन पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। 2022 में ही उनके नाखून जमीन को टच करने लगे थे। वे इन्हें अलग-अलग रंगों से कलर करती हैं।
डायना बताती हैं कि नाखून नहीं काटने का फैसला लेकर उन्होंने अपनी बेटी को श्रद्धांजलि दी है।
यह भी पढ़ें:कोविड के कारण 2 साल कम हो गई आपकी उम्र, WHO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
23 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines