Election Fact : लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और एक दूसरे पर प्रहार कर रहे हैं। जब चुनाव की बारी आती है तो इससे जुड़े कई शब्दों की चर्चा बार-बार होती है। आपने सुना होगा कि किसी नेता की जमानत जब्त हो गई लेकिन क्या आपको पता है कि जमानत जब्त ही नहीं होती बल्कि वापस भी होती है!
क्या होती है जमानत?
किसी भी चुनाव के वक्त उम्मीदवारों को चुनाव आयोग के पास एक निर्धारित राशि जमा करनी होती है ताकि उम्मीदवार चुनाव को गंभीरता से लें। इसे ही जमानत राशि कहते हैं। जमानत राशि लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर राष्ट्रपति चुनाव में भी जमा की जाती है।
कब जब्त होती है जमानत?
ऐसे कई नेता है जो चुनाव के बाद जब नतीजे सामने आते हैं तो कहा जाता है कि उनकी जमानत जब्त हो गई। दरअसल चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए वोट अगर किसी उम्मीदवार को नहीं मिलते तो चुनाव आयोग के पास जमा किया गया पैसा वापस नहीं मिलता, इसे ही जमानत जब्त होना कहते हैं।
कब वापस होती है जमानत?
जब चुनाव लड़ रहा उम्मीदवार चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए वोटों को हासिल कर लेता है, भले ही क्यों ना वो चुनाव हार गया हो, उसे यह जमानत राशि वापस कर दी जाती है। जीतने वाले उम्मीदवार को भी जमानत राशि वापस मिल जाती है। लोकसभा, विधानसभा में सामान्य वर्ग और एसटी-एसएसी उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग जमानत राशि जमा करनी होती है। हालांकि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में एक ही जमानत राशि होती है।
यह भी पढ़ें : घिनौनी हरकत! फालूदा में स्पर्म मिलाकर बेचता था शख्स, वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
किस चुनाव में कितनी होती जमानत राशि?
सामान्य वर्ग के लोगों के लिए लोकसभा चुनाव में 25 हजार रुपए, विधानसभा चुनाव में 10 हजार रुपए जमानत राशि जमा करनी होती है लेकिन एसटी-एसएसी उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव में 12500 और विधानसभा चुनाव में 5000 रुपए जमा करने होते हैं। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में यह राशि 15000 होती है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines