हर पांच साल बाद जिंदा हो जाती है मेरी पत्नी, वोटर की दलील सुन चुनाव अधिकारी चौंका
Author: Avinash Tiwari
2024-03-23 20:06:51
Loksabha Election: लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। अगले महीने से मतदान शुरू होने वाला है। हर चुनाव में फर्जी वोट डाले जाने की खबरें सामने आती हैं। हालांकि चुनाव आयोग हर बार चुनाव को निष्पक्ष और ईमानदारी से कराने की कोशिश करता है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। बता दें कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है ।
वीडियो में एक शख्स चुनाव अधिकारी के पास पहुंचता है। अधिकारी उसके हाथ में स्याही लगाकर कहता है,जाओ जाकर वोट दो। इस पर शख्स, अधिकारी से पूछ बैठता है कि बाबू जरा देखो, चची वोट देकर चलीं गईं? अधिकारी लिस्ट चेक करके कहता है कि हां एक घंटा हो गया।
‘चुनाव के वक्त सिर्फ वोट डालने आती हैं चाची’
इस पर शख्स कहता है कि एक घंटा पहले आते तो उससे मुलाक़ात भी हो जाती। इस पर अधिकारी ने पूछा कि घर में बातचीत नहीं होती है क्या? शख्स ने दुखी होकर जवाब दिया कि उसको मरे हुए 15 साल हो गया वो सिर्फ चुनाव के वक्त आती है, वोट डालती है और चली जाती है। अब मुझे उससे मिलने के लिए फिर पांच साल इन्तजार करना पड़ेगा।
देखिए वीडियो
इस छोटे से वीडियो के जरिए चुनावी सिस्टम में हुई धांधली को दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह लोगों के मर जाने के बाद उनका वोट फर्जी तरीके से डाल दिया जाता है। वीडियो को झारखंड की प्रशासनिक अधिकारी निशा उरांव ने शेयर कर बताया है कि यह एक व्यंग है।
यह भी पढ़ें : बीच सड़क पत्रकार दे रहा था Holi की बधाई, तेज बाइक आई और..वायरल हुआ वीडियो
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि चाचा, चाची हर दूसरे-तीसरे साल आती हैं जरा ध्यान रखा करो। एक ने लिखा कि चुनाव के वक्त क्या क्या होता है, ये वीडियो उसकी गवाही दे रहा है। एक ने लिखा कि ऐसी कई चाची चुनाव मे बस वोट डालने आती हैं स्वर्ग से। एक ने लिखा कि भारत में चुनाव होता ही ऐसा है कि मरे लोग भी जिंदा हो जाते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines