गाली गलौज, लात-घूंसे, एक दूसरे पर फेंकी कुर्सियां; TV डिबेट शो BJP-कांग्रेस वर्कर्स भिड़े, Video Viral

BJP Congress Workers Clash Viral Video: भाजपा कांग्रेस वर्करों ने खूब गाली गलौज हुई। लात-घूंसे और कुर्सियों भी चलीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हंगामा एक टीवी डिबेट शो के दौरान हुआ। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के खिलाफ टिप्पणियां भी की गईं।

Lok Sabha Election 2024 BJP Congress Worker Clash

Lok Sabha Election 2024 BJP Congress Worker Clash

BJP Congress Workers Clash Viral Video: लाइव टीवी डिबेट शो चल रहा था, अचानक भाजपा कांग्रेस वर्कर्स भिड़ गए। खूब गाली गलौज हुई। लात-घूंसे चले और एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां तक फेंकी गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। घटना मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गांव नजरबाग का है। हंगामा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वर्करों को शांत कराया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस वर्कर्स के बीच तीखी बहस हुई। प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी की गई तो भाजपा वाले भड़क गए। कांग्रेसियों की ओर से भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। नारा लगाने वाले युवक को समझाया जा रहा था कि धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन

भाजपा-मोदी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा वर्करों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। कांग्रेस वर्करों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। कांग्रेस वर्करों पर मारपीट के आरोप लगे हैं। भाजपा वर्करों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया। उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई।

विज्ञापन

भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाकर भाजपाइयों की भावनाओं को ललकारा। इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। चुनाव आयोग को भी लिखित शिकायत देंगे। कांग्रेसियों की हरकतें काफी बढ़ गई हैं। देश के प्रधानमंत्री का मान वे भूल गए हैं। भाजपा के हों या कांग्रेस के, प्रधानमंत्री का सम्मान सभी को करना चाहिए। सविंधान के अनुसार वे देश के प्रधानमंत्री पद पर विराजमान हैं, उनके खिलाफ टिप्पणी शोभा नहीं देती।

विज्ञापन

जबलपुर में भी डिबेट शो में भिड़े थे भाजपाई-कांग्रेसी

बता दें कि टीवी डिबेट शो में भाजपा-कांग्रेस वर्करों का टकराव पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले जबलपुर में भी टीवी शो में दोनों दलों के वर्कर भिड़ गए थे। शहर के भंवरताल पार्क में लाइव डिबेट शो में लोकसभा चुनाव 2024 के मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस वर्करों में डिबेट चल रही थी। इस दौरान एक मुद्दे पर तीखी बहसबाजी के दौरान वर्कर आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में कई लोग घायल भी हुए थे। वहीं इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ