हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शराब का ठेका देख हाई कोर्ट पहुंचा पांच साल का बच्चा, प्रशासन को लगी तगड़ी फटकार

Kanpur News : पांच साल के बच्चे ने जिलाधिकारी, आबकारी अधिकारी समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर ठेके को लेकर शिकायत की थी लेकिन कहीं से सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद बच्चे ने एक वकील की मदद से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।

विज्ञापन

Kanpur News : कानपुर के पांच साल के बच्चे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ना सिर्फ उसके पक्ष में फैसला सुनाया बल्कि प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए। LKG में पढ़ने वाले बच्चे ने एक शराब की दुकान को लेकर जब स्थानीय प्रशासन से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद बच्चे ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिस पर सुनवाई हुई।

क्या है पूरा मामला?

कानपुर के आजाद नगर के रहने अर्थव दीक्षित ने हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई, इसमें LKG में पढ़ने वाले अर्थव ने कहा कि मेरे घर के पास में ही मेरा स्कूल है और दोनों के पास में एक शराब की दुकान है। मुझे इस शराब की दुकान से होते हुए ही स्कूल जाना पड़ता है, जहां हमेशा भीड़ लगी रहती है।

विज्ञापन

अथर्व ने कहा कि उनकी हरकतों से हमें परेशानी होती है। जब मैं स्कूल में रहता हूं तो शराब पीने वालों की भीड़ ही दिमाग में घूमती रहती है। अथर्व का कहना है कि ऐसा रोज होता है, इसलिए इस शराब की दुकान को कहीं और शिफ्ट कर दिया जाए। अथर्व ने अपने वकील के जरिए हाई कोर्ट में ये याचिक लगाई थी।

यह भी पढ़ें : अरे बाप रे! 75 लाख की कार से चलने लगी ‘वड़ा पाव गर्ल’! वीडियो देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

विज्ञापन

4 महीने तक सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि स्कूल के बगल में ठेका खोलना नियमों का उल्लंघन है। साथ ही कानपुर आबकारी विभाग को आदेश दिया कि इस ठेके का लाइसेंस नवीनीकरण ना किया जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने सवाल उठाया कि इस ठेके का लाइसेंस रिन्युअल कैसे हो रहा था? जबकि नियम के मुताबिक मंदिर, अस्पताल और स्कूल के 50 मीटर के दायरे में ठेका नहीं खुल सकता।

यह भी पढ़ें : लिफ्ट में मासूम बच्ची को कुत्ते ने नोंच लिया, CCTV वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

बता दें कि अथर्व ने पहले सीएम योगी के पोर्टल, जिलाधिकारी और आबकारी विभाग को पत्र लिखकर ठेके को हटाने की मांग की थी लेकिन यह कहकर इस मांग को खारिज किया गया कि ठेका 30 सालों से वहीं चल रहा है और स्कूल नया बना है। हालांकि अथर्व ने याचिका दाखिल की और अब उनकी जीत हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola