Live Video of Theft in Train: ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। थोड़ी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो जाता है। ट्रेन में कई असामाजिक तत्व, चोर और लुटेरे भी मौजूद होते हैं जो मौके की तलाश में रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप सतर्क जरूर हो जाएंगे।
चलती ट्रेन में चोरी की Live फुटेज
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रेन धीरे-धीरे चल रही है। एक शख्स ट्रेन के गेट के पास बाथरूम की तरफ आराम से खड़ा है। देखने में यह शख्स एक यात्री लग रहा है जो आराम से खड़ा है। हालांकि कुछ देर बाद ही उसने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
दरअसल यह शख्स बाथरूम के पास ही खड़ा था। वीडियो में दो महिलाएं बाथरूम से निकलती दिखाई दे रही हैं, उनके निकलते ही यह शख्स तेजी से उनकी तरफ दौड़ा और गले की चेन छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया।
देखिए वीडियो
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह चलती ट्रेन से कूदा और रेलवे ट्रैक पर ही गिर पड़ा। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ RPF को एक्टिव रहने की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मेट्रो के बाद अब रैपिड रेल का वीडियो वायरल, महिलाओं ने किया डांस
एक ने लिखा कि सरकार को यात्रियों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। एक ने लिखा कि ये तो आराम से खड़ा था जैसे कोई यात्री हो लेकिन ये तो चोर निकला। एक अन्य ने लिखा कि जिस तरह वह रेलवे ट्रैक पर गिरा है, पक्का है कि फैक्चर हुआ होगा। जितने का सामान नहीं चुराया, उससे ज्यादा ये इलाज में खर्च करेगा। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की ना जाने कितनी घटनाएं होती रहती हैं, इस पर सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
18 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines