पूल में नहाने उतरी महिला की मौत का Live Video, अचानक आया हार्ट अटैक, देखते रहे लोग

Woman Death in Pool Viral Video : महिला नहाने के लिए पूल में उतरी थी, इस दौरान अचानक वह छटपटाने लगी और बाहर निकलने के लिए सीढ़ियों तक पहुंच गई। हालांकि वह बाहर नहीं निकल पाई और उसकी मौत हो गई।

Woman Death In Pool

Woman Death in Pool Viral Video : अचानक होने वाली मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। भारत में ऐसे वीडियो की भरमार है, जिसमें कार्डियक अरेस्ट से कुछ ही मिनटों में लोगों की मौत होती दिखाई गई है। हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर जब एक शख्स को दिल का दौरा पड़ा था तब एक महिला डॉक्टर ने CPR देखकर जान बचाई। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ और लोगों ने जमकर तारीफ की। इसी बीच अमेरिका में एक महिला की दर्दनाक मौत का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला तैरने के लिए पूल में उतरी हुई है। कुछ ही देर बाद ही वह पानी से बाहर आने की कोशिश करने लगी। उसे पानी में छटपटाते देखा जा सकता है। तमाम कोशिशों के बाद भी वह पानी से बाहर नहीं निकल पाई। जिस वक्त महिला पूल में छटपटा रही है और बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, उस वक्त उसके अगल बगल कई लोग थे।

विज्ञापन

पूल में नहाते-नहाते महिला की मौत 

वीडियो में कुछ लोगों को महिला के बगल से पूल में जाते देखा जा सकता है लेकिन सभी ने महिला को इग्नोर कर दिया। कुछ देर बाद महिला का शरीर पानी में तैरने लगा। तब एक तैराक की नजर उस पर पड़ी। वह दौड़कर महिला के पास पहुंचा, उसे बाहर निकाला। महिला को अस्पताल भेज दिया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।


लेटिसिया गोंजालेज ट्रिपलेट नाम की 58 साल की महिला को नॉर्थ डेकाटूर लास वेगास एथलेटिक क्लब में मौत हुई। दावा जा रहा है कि पूल में नहाते वक्त ही महिला को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसकी वजह से वह पानी से बाहर निकलना चाहती थी लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। वहीं उसके पास मौजूद लोगों को लगा कि वह नहा रही है और किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।

विज्ञापन

पूल के पास लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब क्लब पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि ट्रिपलेट की मृत्यु के समय वहां कोई लाइफगार्ड मौजूद नहीं था। बताया गया कि मृतक महिला अमेरिकी वायुसेना की पूर्व सैनिक है। पूल में जाने से पहले वह बैसाखी के सहारे चल रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ