जूते में छिपा था सांप, महिला डर के मारे गई कांप, वायरल वीडियो को देख हर किसी के उड़े होश
Edited By News24 हिंदी

viral news
Edited By News24 हिंदी

viral news
Little Snake Hiding Shoe Creeps Out Internet: जरा सोचिए कि आप जल्दी में ऑफिस जाने के लिए निकल रहे हैं और जूता पहनकर घर से निकलने ही वाले है कि आपको अपने पैरों के नीचे किसी के रेंगने का एहसास हो। यह अहसास कितना भयानक हो सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला के जूते के अन्दर एक छोटा सांप रेंग रहा है, महिला कांप जाती है और तुरंत इसकी सूचना एनिमल रेस्क्यू टीम को दे दी गई।
आरती नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम हेडल पर एक पोस्ट को 10 जुलाई को शेयर किया था, जिसके शेयर होने के बाद 4.1 मिलियन से अधिक बार देखा गया। पोस्ट पर कई लाइक्स और कमेंट्स भी मिल चुके हैं।
View this post on Instagram
वीडियो की शुरुआत में आरती ने जूता पकड़ा है और एक छड़ी को लेकर सांप को दिखाने के लिए अपना जूता उठा रही है। आरती सांप को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए जूते को धीरे-धीरे जमीन पर थपथपाने की कोशिश करती है लेकिन, सांप फिर से रेंगता हुआ जूते के अंदर चला जाता है। इसके बाद उन्होंने जूते में हाथ डालकर सांप को बाहर निकाल लिया और एनिमल रेस्क्यू टीम को घटना की जानकारी दे दी।
इस घटना के बाद आरती ने इंस्टाग्राम हेडल पर वीडियो शेयर किया था, जिसपर कई यूजर्स ने कमेंट्स करते हुए कहा कि मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ जब एक सांप मेरे जूते में घुस गया, मुझे सचमुच डर लग रहा था, तो किसी अन्य यूजर्स ने कहा कि मैं जूता फेंकूंगा, मैं बाहर निकलूंगा और मोहल्ले से भाग जाऊंगा। इसतरह काफी यूजर्स ने पोस्ट पर अपने कमेंट्स को साझा किया
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: