नई दिल्ली: स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के करोड़ों दीवाने हैं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद फिलहाल मेसी अपने क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के लिए फुटबॉल खेल रहे हैं। हालांकि चैंपियंस लीग के बाद उनका कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने जा रहा है। इसके बाद वह इसे रिन्यू कराने के मूड में नहीं हैं। खबर है कि सऊदी प्रो लीग क्लब अल हिलाल ने मेसी को प्रति वर्ष लगभग 3600 करोड़ से अधिक का वेतन देने की पेशकश की है। यदि मेसी इसे स्वीकार करते हैं तो ये उन्हें सबसे अधिक पैसे पाने वाला फुटबॉलर बना सकता है।
और पढ़िए – अर्जेंटीना फुटबॉल संघ का बड़ा फैसला, Lionel Messi के नाम पर रखा प्रशिक्षण परिसर का नाम
बन जाएंगे सबसे ज्यादा कमाई वाले फुटबॉलर
अगर मेसी सऊदी अरब के क्लब के साथ साइन करते हैं, तो वह पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बन जाएंगे। रोनाल्डो पिछले साल अल नास्र के लिए लगभग 1800 करोड़ से अधिक मूल्य के सौदे पर हस्ताक्षर करने के बाद से इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।
और पढ़िए – रोनाल्डो के खास क्लब में शामिल हुए Lionel Messi, ऐसा करने वाले बन गए अर्जेंटीना के पहले खिलाड़ी, देखें वीडियो
मेसी के पीएसजी छोड़ने की संभावना
क्लब के करीबी एक सूत्र ने बताया है कि मेसी के सीजन के अंत में पीएसजी छोड़ने की बहुत अधिक संभावना है। विश्व कप विजेता मेसी जून में 36 वर्ष के हो जाएंगे। हालांकि वह फिलहाल रिटायरमेंट के मूड में भी नहीं हैं। वह 2021 में दो साल के सौदे पर शामिल हुए थे। मेस्सी ने पीएसजी के लिए 67 मैचों में 29 गोल किए हैं। 2021-22 सीजन में उन्होंने 34 मैचों में 11 और 2022-23 में 33 मैचों में 18 गोल शामिल हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines