Viral Video: एक तरफ कर्मचारियों पर काम के दबाव को लेकर कई खबरें सामने आती हैं। जिसमें उनकी खराब होती मानसिक स्थिति पर बात की जाती है। कार्यस्थल पर बदलते काम के कल्चर से लोगों के जीवन पर असर पड़ा है। इसके लिए कई कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए कुछ सेशन रखती हैं, जिसमें उनसे बात करने के लिए एक स्पेशलिस्ट को बुलाया जाता है। लेकिन कई ऑफिस ऐसे भी होते हैं जो अपने कर्मचारियों को फ्री माइंड से काम करने की आजादी देते हैं। कर्मचारियों को रिलेक्स रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो लिंक्डइन के ऑफिस का वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप भी सोचेंगे कि काश मेरा ऑफिस भी ऐसा होता।
ऑफिस में है गेमिंग रूम
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसको लिंक्डइन के एक कर्मचारी ने शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो शेयर करने वाला शख्स रौनक रामटेके लिंक्डइन इंडिया में एक कम्युनिटी मैनेजर है। ये वीडियो लिंक्डइन के बेंगलुरु ऑफिस का है। जिसमें देखा जा सकता है कि आराम करने के लिए एक कमरा, एक गेमिंग रूम और एक संगीत के लिए कमरा बना है। कंपनी ने कर्मचारियों के लिए एक खेल का मैदान भी तैयार किया है।
ये भी पढ़ें: Viral Video : एक महिला और तीन चोर..फिर भी कुछ नहीं कर पाए; भागने पर हुए मजबूर
इसके साथ ही वीडियो में कई तरह के व्यंजन भी देखे जा सकते हैं। जो कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए बनाए हुए हैं। रौनक रामटेके ने बताया कि उनकी कंपनी में एक गेमिंग रूम है, जहां कर्मचारी क्रिकेट जैसे गेम खेल सकते हैं। इसके अलावा संगीत के शौकीन लोगों के लिए खास तरह का एक म्यूजिक रूम बनाया गया है। जिसमें टीम के सदस्य आराम करने के साथ-साथ कई एक्टिविटी कर सकते हैं।
यूजर्स का क्या कहना है?
रामटेके ने इस वीडियो को कुछ दिन पहले अपलोड किया था। इस वीडियो पर यूजर्स ने काफी पॉजिटिव कमेंट किए। एक ने लिखा यह उस तरह का ऑफिस है जो आपको हर दिन काम पर जाने के लिए मोटिवेट करता है। एक ने लिखा यह काम और खेल का एक आदर्श मिश्रण है। एक ने लिखा मुझे अपने जीवन में इसकी जरूरत है। एक यूजर लिखता है, ये गुलाब जामुन ऑफिस में रहने की इच्छा है। आपको बता दें इसके पहले Google के ऑफिस का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो चुका है।
ये भी पढ़ें: ट्रेन में फोन चलाना पड़ा भारी, खिड़की पर बच्ची के हाथ से मोबाइल छीनने का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines